विदेश

PM Modi Russia Visit:पीएम मोदी का 5 साल में पहला रूस दौरा, 8 जुलाई से ऑस्ट्रिया भी जाएंगे

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी की करीब पांच साल में यह पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी आखिरी यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने सुदूर पूर्व शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।

नई दिल्लीJul 04, 2024 / 07:05 pm

M I Zahir

Modi and Putin

PM Modi Russia Visit: विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक आयोजित करने के लिए 8 से 9 जुलाई तक रूस का दौरा करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा की जाएगी।

भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

इसमें कहा गया है कि रूस की यात्रा के समापन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे, जो 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की उस देश की पहली यात्रा होगी।

आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था

करीब पांच साल में यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी आखिरी यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने सुदूर पूर्व शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।

सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र

भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है। अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं।

संयुक्त बयान जारी

पिछला शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे। शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों ने “शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत-रूस साझेदारी” शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी करने के अलावा 28 समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर मुहर लगाई।

द्विपक्षीय वार्ता की

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ( Putin) ने आखिरी बार 16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता की थी। बैठक में पीएम मोदी ने यूक्रेन में संघर्ष खत्म करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन पर दबाव डालते हुए कहा था कि ‘आज का युग युद्ध का नहीं है।’

युद्ध का युग नहीं

पीएम मोदी ने कहा था, “मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने कई बार फोन पर इस मुद्दे पर चर्चा की कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद पूरी दुनिया को छूते हैं।”
ये भी पढ़ें:बड़ी खबर! प्रधानमंत्री ने खोया बहुमत, विपक्ष सरकार बनाने के लिए तैयार

US Presidential election 2024: बाइडन का कट सकता है पत्ता, भारतीय मूल की कमला हैरिस बन सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार

संबंधित विषय:

Hindi News / world / PM Modi Russia Visit:पीएम मोदी का 5 साल में पहला रूस दौरा, 8 जुलाई से ऑस्ट्रिया भी जाएंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.