bell-icon-header
विदेश

पाकिस्तान में आर्मी के खिलाफ नारेबाजी, रैली में सेना को बताया गया असली आतंकवादी

Pakistanis Against Their Army: पाकिस्तान में लोग अपनी ही आर्मी के खिलाफ हो गए हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने आर्मी के खिलाफ एक रैली में नारेबाजी भी की।

Aug 19, 2023 / 05:22 pm

Tanay Mishra

Pakistanis against their army

पाकिस्तान (Pakistan) में काफी समय से उथल-पुथल मची हुई है। चाहे राजनीतिक हो, या आर्थिक, पाकिस्तान में अव्यवस्था फैली हुई है। बात अगर राजनीतिक उथल-पुथल की करें, तो जब से इमरान खान (Imran Khan) की पीएम पद से छुट्टी हुई है, तभी से देश में माहौल काफी बदल गया है। इमरान को सत्ता से हटाने में देश की आर्मी का बड़ा हाथ था। इमरान के सत्ता से हटने के बाद भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। हालांकि उनके समर्थक, जो देश में बड़ी तादाद में हैं, देश की आर्मी के खिलाफ हो गए हैं।


आर्मी के खिलाफ हुआ हंगामा

पाकिस्तान में बड़ी तादाद में लोग आर्मी के खिलाफ हो गए हैं। पिछले काफी समय से इमरान की वजह से लोगों में आर्मी से नाराज़गी चल रही है और समय के साथ यह बढ़ती ही जा रही है। आज पाकिस्तान में एक रैली हुई, जिसमें आर्मी के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने जमकर पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं, लोगों ने तो पाकिस्तानी आर्मी को असली आतंकवादी तक बता दिया।


यह भी पढ़ें

10 साल की बेटी की हत्या कर इंग्लैंड से पाकिस्तान भागा पिता, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू



Hindi News / world / पाकिस्तान में आर्मी के खिलाफ नारेबाजी, रैली में सेना को बताया गया असली आतंकवादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.