विदेश

नेपाल में मौसम की मार, 14 लोगों की मौत

Weather Crisis In Nepal: नेपाल इस समय मौसम की मार झेल रहा है। इस वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्लीJun 27, 2024 / 06:24 pm

Tanay Mishra

Nepal weather crisis

दुनियाभर में मौसम की मार देखने को मिल रही है। कहीं न कहीं मौसम की वजह से आपदाएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में नेपाल (Nepal) में ऐसा ही देखने को मिला। नेपाल में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से ही नेपाल में कई जगहों पर बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। इस वजह से लैंडस्लाइड और बिजली गिरने के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। मौसम की इस मार से नेपाल में जान-माल का नुकसान हो रहा है।

14 लोगों की मौत

नेपाल में हाल ही में मौसम की मार से 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 14 लोगों में से 8 लोग लैंडस्लाइड की वजह से गए हैं, 5 बिजली गिरने की वजह से और 1 बाढ़ की वजह से।

कई लोग लापता

नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई लोगों ने अपने घर गंवा दिए हैं तो कई लोग लापता भी हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

नेपाल में मानसून है खतरनाक

नेपाल में जून से सितंबर तक मानसून रहता है और इस दौरान काफी बारिश होती है जिस वजह से लैंडस्लाइड, बाढ़ और बिजली गिरने के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें

हमास लीडर इस्माइल हनियेह की बहन समेत परिवार के 10 सदस्य बने इज़रायली सेना का शिकार, एयरस्ट्राइक में हुई मौत

संबंधित विषय:

Hindi News / world / नेपाल में मौसम की मार, 14 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.