विदेश

Russia Vs NATO: पुतिन की धमकी बेअसर, परमाणु अभ्यास करेगा नाटो

Russia Vs NATO: नाटो देश स्टीफास्ड नून अभ्यास करेंगे। इसमें 13 देशों के 60 लड़ाकू विमान शामिल होंगे। सोमवार को ये परमाणु अभ्यास शुरू हो जाएगा।

नई दिल्लीOct 11, 2024 / 02:08 pm

Jyoti Sharma

NATO will conduct nuclear exercises despite Of Vladimir Putin threat

Russia Vs NATO: नाटो सोमवार को अपना वार्षिक परमाणु अभ्यास शुरू करेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से परमाणु मुद्दे पर की गई तीखी बयानबाजी की पृष्ठभूमि में नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने गुरुवार को यह बात कही। नाटो अधिकारियों ने बताया कि बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा आयोजित स्टीडफास्ट नून अभ्यास (Steadfast Noon Exercise) में भाग लेने वाले 13 देशों के 60 विमानों में F-35A लड़ाकू विमान और B-52 बमवर्षक शामिल होंगे।

दो हफ्ते तक चलेगा ये अभ्यास

‘उत्तरी सागर क्षेत्र’ में अभ्यास में भाग लेने वाले लगभग 2,000 सैन्यकर्मी उन मिशनों का अनुकरण करेंगे जिनमें युद्धक विमान अमेरिकी परमाणु हथियार ले जाते हैं। 32 सदस्यीय ट्रान्स-अटलांटिक सैन्य गठबंधन के अधिकारियों के अनुसार यह अभ्यास सोमवार को शुरू होगा और लगभग दो सप्ताह तक चलेगा।

पुतिन ने दी थी धमकी

पुतिन ने पिछले महीने कहा था कि अगर रूस पर पारंपरिक मिसाइलों से हमला किया जाता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है और मॉस्को किसी भी परमाणु शक्ति द्वारा समर्थित हमले को संयुक्त हमला मानेगा। नाटो अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह अभ्यास मॉस्को की किसी भी हालिया घोषणा का जवाब नहीं था और यह अभ्यास एक दशक से अधिक समय से हर साल होता आ रहा है।
ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध को आखिर कैसे रुकवाएगा भारत, जानिए पुतिन ने PM मोदी पर ही क्यों जताया भरोसा?

ये भी पढ़ें- क्या है ITC कॉरिडोर जिसने भारत की बढ़ाई टेंशन, पुतिन के हाथ में है खेल की चाबी!

Hindi News / world / Russia Vs NATO: पुतिन की धमकी बेअसर, परमाणु अभ्यास करेगा नाटो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.