bell-icon-header
विदेश

यूक्रेन बनेगा भविष्य में नाटो का मेंबर, आगामी सम्मेलन में होगी पुष्टि

Ukraine In NATO?: क्या यूक्रेन भविष्य में नाटो का मेंबर बनेगा? हाल ही में इस बारे में नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने एक बड़ी बात कही है।

Jul 07, 2023 / 06:30 pm

Tanay Mishra

Jens Stoltenberg & Volodymyr Zelenskyy

नाटो (NATO – North Atlantic Treaty Organization), 31 देशों का एक ऐसा ग्रुप है, जिसमें 29 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमरीकी देश शामिल हैं। नाटो के सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा मिलता है नाटो में शामिल छोटे देशों को। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन (Ukraine) भी लंबे समय से नाटो का मेंबर बनना चाहता है। हालांकि अभी तक यूक्रेन को इसमें कामयाबी नहीं मिली है। यूक्रेन की नाटो में शामिल होने की इच्छा रूस के साथ युद्ध शुरू होने की एक मुख्य वजह थी। अब नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के बारे में एक बड़ी बात कही है।


आगामी सम्मेलन में होगी पुष्टि

नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टेनबर्ग (Jens Stoltenberg) ने हाल ही में भविष्य में यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के बारे में बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन भविष्य में नाटो का मेंबर बनेगा और आगामी नाटो सम्मेलन में इस बात की पुष्टि हो जाएगी।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने किया साफ, यूक्रेन को लॉन्ग रेंज वाले हथियार देना करता है सिर्फ अमरीका पर निर्भर

कब और कहाँ होगा नाटो का आगामी सम्मेलन?


नाटो का 2023 सम्मेलन 11-12 जुलाई को लिथुआनिया (Lithuania) के विल्नियस (Vilnius) शहर में आयोजित होगा। इसमें नाटो के सभी मेंबर देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

रूस से जंग के खतरे को टालने के लिए यूक्रेन बनना चाहता था नाटो का मेंबर

यूक्रेन और रूस (Russia) एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। पर काफी समय से दोनों देशों में टेंशन रही है। ऐसे में यूक्रेन को इस बात का भी अंदेशा था कि रूस उस पर हमला कर सकता है और ऐसा हुआ भी। इसी खतरे से बचने के लिए यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता था, क्योंकि यूक्रेन के नाटो का मेंबर होने पर नाटो की सेना भी यूक्रेन के साथ होती और ऐसे में रूस के लिए यूक्रेन पर हमला करना सही फैसला नहीं होता और शायद यह युद्ध शुरू ही नहीं होता।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में भारी बारिश से हाहाकार, मरने वालों का आँकड़ा पहुंचा अब तक 55

Hindi News / world / यूक्रेन बनेगा भविष्य में नाटो का मेंबर, आगामी सम्मेलन में होगी पुष्टि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.