bell-icon-header
विदेश

NASA ने मंगल ग्रह पर निकाली ये अजीब नौकरी, करोड़ों का होगा पैकेज, करना चाहेंगे आप ?

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने मंगल ग्रह पर एक खास नौकरी निकाली है। NASA ने इस नौकरी के लिए पैकेज भी करोड़ों में रखा है। इस अजीब नौकरी के लिए कई लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास होने वाला है।

Feb 22, 2024 / 04:29 pm

Jyoti Sharma

NASA Mars Surface Mission

विज्ञान और तकनीक के इस दौर में अब सब कुछ संभव होता नजर आ रहा है। फिर बात चाहे धरती या आकाश की हो या फिर अंतरिक्ष (Space) की। इसमें सबसे रोमांचक दुनिया अंतरिक्ष की है। अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने मंगल ग्रह पर नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। जिसके बारे में अब हर कोई बात कर रहा है। इस नौकरी के लिए NASA करोड़ों रुपए देने को तैयार है। सबसे खास बात ये है कि इस काम में आपको कुछ करना भी नही होगा और काम में रोमांच भरपूर मिलेगा।
https://twitter.com/NASA_Johnson?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि NASA ने मंगल ग्रह पर करीब एक साल रहने की नौकरी निकाली है। यानी किसी शख्स को मंगल के वातावरण में करीब एक साल तक रहना पड़ेगा। इस दौरान वो शख्स स्पेसवॉक तो कर ही सकेगा, साथ ही मंगल पर खेती करने का मौका भी दिया जाएगा।
आप में कई लोग सोच रहे होंगे कि मंगल (MArs) पर इंसान इतने दिनों तक कैसे रह सकता है, और खेती करना तो वहां एक अंसभव काम है। तो आपको बता दें कि NASA के वैज्ञानिक धरती पर ही मंगल जैसे वातावरण के लिए एक अलग खास जगह तैयार कर रहे हैं। इस 3D प्रिंटेड जगह को NASA ने मार्स ड्यून अल्फा नाम दिया है। मंगल के इस वातावरण में इंसानों के रहने के लिए 1700 वर्ग फुट का एक घर तैयार किया जाएगा। इस घर में इंसानों को वो वातावरण मिलेगा, जो मंगल पर रहता है।
https://twitter.com/FlakkoPoetik/status/1760035800794747356?ref_src=twsrc%5Etfw
नौकरी के लिए NASA को 4 लोगों की खोज

इस अजीब सी नौकरी के लिए NASA को 4 लोगों की तलाश है जो उनके इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद करेंगे। NASA ने इस नौकरी के लिए करोडो़ं रुपए का पैकेज देने की पेशकश की है। इस वीडियो में देखिए कैसे NASA का ये मंगल ग्रह जैसे वातावरण के लिए घर तैयार किया जा रहा है। इस पूरी अवधि के दौरान वो बाहर की दुनिया से बिल्कुल कटे हुए रहेंगे यानी बाहर की दुनिया में क्या हो रहा है इसकी उन्हें तनिक भी जानकारी नहीं रहेगी।
2023 तक प्रोजेक्ट होगा तैयार

NASA की आधिकारिक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक उनका ये प्रोजेक्ट 2023 तक बनकर तैयार होगा, उसके लिए उन्हें 4 वॉलंटियर्स की जरूरत है। यहां पर वो सारी चुनौतियां होंगी जो मंगल ग्रह पर महसूस की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिर आवेदने का आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2024 है।

Hindi News / world / NASA ने मंगल ग्रह पर निकाली ये अजीब नौकरी, करोड़ों का होगा पैकेज, करना चाहेंगे आप ?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.