विदेश

Muslim Quiz: क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले टॉप 5 देश कौन से हैं?

Muslims In World: दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहाँ मुस्लिम आबादी काफी ज़्यादा है। आइए नज़र डालते हैं उन 5 देशों के बारे में जहाँ मुस्लिम आबादी सबसे ज़्यादा है।

नई दिल्लीJul 03, 2024 / 12:28 pm

Tanay Mishra

दुनियाभर में कई देश हैं और साथ ही अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग भी। इस दुनिया में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। किसी देश में किसी एक धर्म को मानने वाले लोग ज़्यादा हैं, तो किसी देश में दूसरे धर्म को मानने वाले लोग ज़्यादा है। ऐसे देश भी हैं जहाँ पूरी तरह सिर्फ एक ही धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। दुनिया में अगर सबसे बड़े धर्मों की बात की जाए, तो ईसाई पहले, इस्लाम दूसरे और हिंदू तीसरे स्थान पर है। इस्लाम को मानने वाले लोगों को मुस्लिम या मुसलमान कहते हैं। दुनिया के कई देशों में मुस्लिम कुल आबादी का हिस्सा हैं। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी किन देशों में हैं? आइए जानते हैं 5 ऐसे देश जहाँ सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी है।

दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले टॉप 5 देश :-

1. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया में करीब 24,27,00,000 मुस्लिम लोग रहते हैं। इंडोनेशिया की मुस्लिम आबादी देश की कुल आबादी का करीब 86.75% है।

2. पाकिस्तान

पाकिस्तान दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले देशों में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान में करीब 24,07,60,000 मुस्लिम लोग रहते हैं। पाकिस्तान की मुस्लिम आबादी देश की कुल आबादी का करीब 98.21% है।

3. भारत

भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश है और मुस्लिम आबादी के मामले में तीसरे स्थान पर। भारत में करीब 20,00,00,000 मुस्लिम लोग रहते हैं। भारत की मुस्लिम आबादी देश की कुल आबादी का करीब 13.87% है।

4. बांग्लादेश

सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी के मामले में बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश में करीब 15,08,00,000 मुस्लिम लोग रहते हैं। बांग्लादेश की मुस्लिम आबादी देश की कुल आबादी का करीब 86.33% है।

5. नाइजीरिया

सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी के मामले में पांचवें स्थान पर नाइजीरिया है। नाइजीरिया में करीब 9,70,00,000 मुस्लिम लोग रहते हैं। नाइजीरिया की मुस्लिम आबादी देश की कुल आबादी का करीब 42.34% है।

यह भी पढ़ें

सऊदी अरब के हाथ लगा जैकपॉट, मिले 7 नए तेल और प्राकृतिक गैस भंडार



संबंधित विषय:

Hindi News / world / Muslim Quiz: क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले टॉप 5 देश कौन से हैं?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.