bell-icon-header
विदेश

कल रात आसमान में दिखेगी ये अद्भुत घटना, नोट कर लें टाइम, फिर 31 सालों तक नहीं मिलेगा मौका

Trending: 29 सितंबर को दिखाई देने वाली इस घटना को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हो रहे हैं, क्योंकि फिर ऐसा मौका अब से 31 साल बाद 2055 में ही मिलेगा।

नई दिल्लीSep 28, 2024 / 12:29 pm

Jyoti Sharma

Mini Moon Visible on 29 September note time and how watch it

Trending: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। वो ये कि रविवार यानी 29 सितंबर को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना दिखने वाली है। दरअसल 29 सितंबर की रात को एक छोटा सा क्षुद्रग्रह यानी एस्टेरॉयड (Asteroid) धरती के गुरुत्वाकर्षण बल की चपेट में आएगा। जो अस्थायी रूप से ‘मिनी मून’ बन जाएगा। ये एक तरह से छोटा चंद्रमा (Mini Moon) के तौर पर नजर आएगा। ये एस्टेरॉयड 29 सितंबर से 25 नवंबर तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगी और फिर वापस चला जाएगा।
इस खबर ने खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों को बेहद रोमांचित कर दिया है। हालांकि मिनी-मून एक छोटा और धुंधला पत्थर है, इसलिए इसे सीधे आँखों से नहीं देख पाएंगे, इसे देखने के लिए आपको टेलीस्कोप या घरेलू दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। टेलीस्कोप से इस शानदार नजारे को आप अपनी नजरों में कैद कर सकते हैं। ये सितारों के पीछे से तेज़ी से गुज़रता हुआ दिखाई देगा। 

क्या है ये क्षुद्रग्रह

दरअसल वैज्ञानिकों ने इस क्षुद्रग्रह का नाम 2024 PT5 रखा है। ये अर्जुन क्षुद्रग्रह बेल्ट से पैदा हुआ है। जिसमें धरती के समान कक्षाओं वाली चट्टानें हैं। इसे सबसे पहले 7 अगस्त को NASA के क्षुद्रग्रह स्थलीय-प्रभाव अंतिम चेतावनी प्रणाली (ATLAS) ने खोजा था। इसकी चौड़ाई लगभग 33 फीट की है। 
ये क्षुद्रग्रह जो मिनी मून के नाम से जाना जा रहा है, ये पृथ्वी के चारों ओर एक पूरा चक्कर नहीं लगा पाएगा। इसके आगे बढ़ने से पहले ही धरती इसकी कक्षा में थोड़ा बदलाव कर देगी। 
वैज्ञानिकों का कहना है कि सारे क्षुद्रग्रह धरती के इतना नजदीक नहीं आ पाते हैं लेकिन 2024 PT5 जैसे एस्टेरॉयड दूसरे के मुकाबले धीमी गति से चलता है। इसकी चाल लगभग 2,200 मील प्रति घंटे यानी 3,540 किमी/घंटा है, इसलिए धरती का गुरुत्वाकर्षण ने इसे अपनी तरफ खींच लिया। इसलिए ये धरती से दिखाई देने लगेगा और इसका चक्कर लगाएगा। 

पहले भी देखे जा चुके हैं मिनी मून?

NASA की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले भी धरती से कई मिनी मून देखे जा चुके हैं, कई लोगों को नजर आए होंगे और कई नहीं। कई क्षुद्रग्रह तो दोबारा भी दिखाई दे जाते हैं। लेकिन अगर आप 29 सितंबर को ये घटना देखना भूल गए तो इसे 31 साल बाद 2055 में इसे देख पाएंगे, क्योंकि इसके 2055 में पृथ्वी की कक्षा में लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। 
ये भी पढ़ें- आसमान में दिखेगा ये अद्भुत नजारा, 7 महीने तक रुका हुआ नजर आएगा चांद 

ये भी पढ़ें- Lunar Eclipse 2024: इस महीने लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, बन रहा ये खास संयोग, जानें सूतक काल का समय?

संबंधित विषय:

Hindi News / world / कल रात आसमान में दिखेगी ये अद्भुत घटना, नोट कर लें टाइम, फिर 31 सालों तक नहीं मिलेगा मौका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.