विदेश

भगोड़ा मेहुल चोकसी कोर्ट में जीता, एंटीगुआ-बारबुडा HC ने सुनाया फैसला, भारत ले आना हुआ मुश्किल!

भारत में 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा के हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी है।

Apr 15, 2023 / 08:00 am

Shaitan Prajapat

Mehul Choksi

एंटीगुआ और बारबुडा के उच्च न्यायालय ने भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया है। मेहुल चोकसी 13,000 करोड़ की धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए भारत में वांछित है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ी राहत देते हुए कहा कि चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। भारत सरकार के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। कोर्ट के इस फैसले के बाद भगोड़े मेहुल चोकसी का भारत आना मुश्किल हो गया है।

मेहुल चोकसी ने कोर्ट में दिया ये तर्क


हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने अपने दीवानी मुकदमे में तर्क दिया है कि एंटीगुआ के अटॉर्नी जनरल और पुलिस प्रमुख पर उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच करने का दायित्व है। डोमिनिका के नेचर आइल न्यूज के मुतबिक मेहुल चोकसी ने अपने साथ अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार या सजा की आशंका भी जताई है।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

 


अदालत ने यह कहा अपने आदेश में


एंटीगुआ और बारबूडा की हाईकोर्ट में मेहुल चोकसी ने अपने दावों की जांच की मांग करते हुए कहा कि वह 23 मई, 2021 को एंटीगुआ और बारबुडा से जबरन हटाने के आसपास की परिस्थितियों की त्वरित और गहन जांच का जिम्मा है। कोर्ट ने अपने आदेश में मेहुल चोकसी को एंटीगुआ-बारबूडा से बगैर उसके आदेश के हटाने पर रोक लगा दी है। साथ ही कहा कि पहले प्रतिवादी को दावेदार (मेहुल चोकसी) के जबरन अपहरण और 23 मई 2021 को या उसके आसपास एंटीगुआ और बारबुडा के अधिकार क्षेत्र से हटाने की परिस्थितियों के रूप में आगे एक स्वतंत्र न्यायिक जांच करनी है।

 

 

यह भी पढ़ें

भगोड़े नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और माल्या से कितने रुपए मिले वापिस? केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

 

चोकसी का दावा, जबरन एक नाव में डोमिनिका ले जाया गया


कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि डोमिनिकन पुलिस इसकी पुष्टि करे कि इसके बारे में सबूत हैं कि चोकसी को उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन डोमिनिका ले जाया गया था। चोकसी ने दावा किया था कि उसे जबरन एक नाव में डोमिनिका ले जाया गया था।

Hindi News / world / भगोड़ा मेहुल चोकसी कोर्ट में जीता, एंटीगुआ-बारबुडा HC ने सुनाया फैसला, भारत ले आना हुआ मुश्किल!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.