bell-icon-header
विदेश

साउथ अफ्रीका की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 74 की मौत

Massive Fire in South Africa: साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की एक बिल्डिंग में आज भीषण आग लग गई। इस हादसे की वजह से माल का तो नुकसान हुआ ही, साथ ही जान का भी नुकसान हुआ।

Aug 31, 2023 / 04:22 pm

Tanay Mishra

Johannesburg building catches fire

साउथ अफ्रीका (South Africa) में आज जल्द सुबह एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने आया। जोहानसबर्ग (Johannesburg) शहर में आज, गुरूवार, 31 अगस्त को जल्द सुबह एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ज़्यादातर लोग सो रहे थे। इस वजह से उन्हें शुरू में आग लगने के बारे में पता ही नहीं चल पाया। और जब तक उन्हें पता चला तब तक आग बिल्डिंग में फैल चुकी थी।


74 लोगों की मौत

जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट से दमकल मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी भी गंवा दी। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग की वजह से अब तक 74 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/AFP/status/1697283651417809401?ref_src=twsrc%5Etfw


मामले की जांच हुई शुरू


जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी इस भीषण आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें

अमेरिका पहली बार देगा ताइवान को सैन्य सहायता, चीन की बढ़ेगी नाराज़गी

Hindi News / world / साउथ अफ्रीका की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 74 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.