bell-icon-header
विदेश

पेरिस के पुलिस स्टेशन में शख्स ने दो ऑफिसर्स को मारी गोली

पेरिस के एक पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने दो पुलिस ऑफिसर्स को गोली मार दी। आरोपी पहले से ही पुलिस की हिरासत में था।

नई दिल्लीMay 10, 2024 / 11:31 am

Tanay Mishra

Paris police station shooting

फ्रांस (France) में पिछले कुछ समय में आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं। खास तौर पर देश की राजधानी पेरिस (Paris) में अपराध बढे हैं। हाल ही में पेरिस में एक और आपराधिक मामला सामने आया है। यह मामला गोलीबारी का है। पेरिस के एक पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने दो पुलिस ऑफिसर्स को गोली मार दी। गोलीबारी की यह घटना गुरुवार, 9 मई की शाम को घटित हुआ।


पहले से था पुलिस की हिरासत में

जिस शख्स ने पेरिस के पुलिस स्टेशन में दो ऑफिसर्स को गोली मारी, वह पहले से ही पुलिस की हिरासत में था। पुलिस ने उस शख्स को घरेलू हिंसा के आरोप में गुरुवार को ही गिरफ्तार किया था।

बंदूक छीनकर किया हमला

जानकारी के अनुसार जब आरोपी की तलाशी ली जा रही थी, तब उसने पुलिस की बंदूक छीन ली। बंदूक छीनने के बाद आरोपी ने दो पुलिस ऑफिसर्स को गोली मार दी।

दोनों पुलिस ऑफिसर्स घायल

हमले में एक पुलिस ऑफिसर के शरीर के ऊपरी हिस्से में और दूसरे ऑफिसर की जांघ में गोली लगी। इस घटना के बाद दोनों पुलिस ऑफिसर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी घायल

पुलिस पर हमले के बाद पुलिस ने भी जवाबाई कार्रवाई की, जिसमें आरोपी भी घायल हो गया। आरोपी को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें

Boeing विमान के साथ फिर हुआ हादसा, फिसलकर रनवे से उतरा और घायल हुए 10 लोग

संबंधित विषय:

Hindi News / world / पेरिस के पुलिस स्टेशन में शख्स ने दो ऑफिसर्स को मारी गोली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.