विदेश

‘भारतीय सैनिक अप्रैल में छोड़ेंगे मालदीव’ – मोहम्मद मुइज्जू

Indian Troops In Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू जो चाहते थे वो होने जा रहा है। भारतीय सैनिक मालदीव छोड़ रहे हैं। हाल ही में मुइज्जू ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है।

Apr 04, 2024 / 05:46 pm

Tanay Mishra

भारत (India) और मालदीव (Maldives) के बीच चल रहा विवाद खत्म नहीं हुआ है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) ने ‘इंडिया आउट’ अभियान चलाकर भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने की योजना बनाई थी। इसी वजह से दोनों देशों के बीच विवाद शुरू हुआ था और संबंधों में खटास भी पड़ी। भारत के जो सैनिक इस समय मालदीव में तैनात हैं उन्हें देश छोड़ना है। उनकी जगह भारत के योग्य टेक्निकल स्टाफ को तैनात किया जाएगा जो सेना के ज़रूरी काम को आगे बढ़ाएगा। हाल ही में मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों के मालदीव छोड़ने के बारे में बड़ा बयान दिया है।


अप्रैल में ही मालदीव छोड़ेगा भारतीय सैनिकों का दूसरा बैच

मुइज्जू ने बयान देते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों का दूसरा बैच इसी महीने यानी कि अप्रैल में ही मालदीव छोड़ेगा। भारतीय सैनिकों का यह बैच अपना बेस खाली करते हुए मालदीव छोड़ते हुए वापस भारत लौट जाएगा।

https://twitter.com/presidencymv?ref_src=twsrc%5Etfw


10 मई तक सभी भारतीय सैनिक छोड़ेंगे मालदीव

10 मार्च 2024 से भारतीय सैनिकों के मालदीव छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मार्च में ही भारतीय सैनिकों के पहले बैच से मालदीव छोड़ दिया था। भारतीय सैनिकों का दूसरा मैच अप्रैल में और तीसरा बैच मई में 10 तारीख तक मालदीव छोड़ देगा।

यह भी पढ़ें

कतर में रह रहे भारतीय शख्स रमेश की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते करोड़ों और बदली ज़िंदगी



Hindi News / world / ‘भारतीय सैनिक अप्रैल में छोड़ेंगे मालदीव’ – मोहम्मद मुइज्जू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.