scriptकम खर्चे में विदेश घूमना चाहते हैं तो ये हैं बेस्ट प्लेस, आज ही कर लीजिए बुकिंग | Low budget countries to go on foreign trips | Patrika News
विदेश

कम खर्चे में विदेश घूमना चाहते हैं तो ये हैं बेस्ट प्लेस, आज ही कर लीजिए बुकिंग

Foreign Trip: कई देशों ने भारतीय नागरिकों को यात्रा के लि आसान ई-वीजा प्रक्रिया प्रदान करना शुरू करा हैं। ई-वीजा और यात्रा प्राधिकरण पत्र जो 30 दिन पहले आवेदन करने पर मिलता हैं, उससे यात्रा में सुविधा हो गयी हैं।

नई दिल्लीJun 30, 2024 / 04:16 pm

Jyoti Sharma

Low budget countries to go on foreign trips

Low budget countries to go on foreign trips

Foreign Trip: भारत में हर तीसरा शख्स विदेश घूमने की ख्वाहिश रखता है लेकिन ये सोच कर रह जाता है कि विदेश जाने में बहुत खर्च आता है। वहीं वीज़ा-पासपोर्ट के चक्कर में बहुत समय बर्बाद होता है। आपकी इसी परेशानी को खत्म करने के लिए हम आपके कुछ ऐसे खूबसूरत देशों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप कम बजट में घूमने जा सकते हैं और वीज़ा (VISA) की मुश्किलें भी नहीं आएंगी। तो बस फिर क्या….अपनी और अपने फैमिली मेंबर्स की छुट्टियों को ध्यान में रखकर एक स्पेशल फॉरेन ट्रिप का प्लान बनाइय़े और निकल जाइये परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने। 

वीज़ा लेने में अब झंझट नहीं

कई देशों ने भारतीय नागरिकों को विदेश यात्रा (Foreign Trip) के लिए आसान ई-वीजा प्रक्रिया प्रदान करना शुरू करा हैं। ई-वीजा और यात्रा प्राधिकरण पत्र जो 30 दिन पहले आवेदन करने पर मिलता हैं, उससे यात्रा में सुविधा हो गयी हैं। सिंगापुर, टर्की, मलेशिया, केन्या और साउथ अफ्रीका जैसे देश लोगों को ये सुविधा प्रदान करते हैं, जबकि थाईलैंड और वियतनाम जैसे देश वीजा ऑन अराइवल सेवाएं प्रदान करते हैं। लेकिन सेशेल्स (Seychelles) देश एक वीज़ा फ्री जगह हैं भारतीय नागरिकों के लिए और बस देश में प्रवेश के लिए एक यात्रा प्राधिकरण पत्र की जरूरत होती हैं। 

भारतीयों के लिए सबसे बेहतरीन देश

थाईलैंड, सिंगापुर, इटली, मालदीव, यूएई, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, जापान, यूनाइटेड किंगडम, टर्की, यूनाइटेड स्टेट्स, विएतनाम, फ्रांस, साउथ कोरिया, श्री लंका, न्यूज़ीलैण्ड, भूटान।

देशों की खासियत

हर देश की अपनी अलग संस्कृति और रेहन-सहन हैं, जो उससे अनोखा और आकर्षिक बनता हैं जैसे थाईलैंड अपने खूबसूरत समुद्र तटों और नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता हैं, मालदीव अपने साफ़ पानी और रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध हैं, सिंगापुर अपने गार्डन्स बाय द बय और सेंटोसा आइलैंड के लिए मशहूर हैं, UAE दुबई की बड़ी-बड़ी इमारतों और लक्ज़री शॉपिंग के लिए जाना जाना जाता हैं। 

बजट फ्रेंडली देश 

थाईलैंड, वियतनाम, नेपाल, श्रीलंका जैसे देश स्थानीय पर्यटन देश हैं और यहां 2 लाख रुपये के बजट में यात्रा की जा सकती है। दुबई, इंडोनेशिया, फिलिपींस, मलेशिया, सिंगापुर यह देश भी एक बजट (2-5 लाख रुपये) में घूमे जा सकते हैं। हर देश की अपनी पहचान हैं जो पर्यटकों को अलग सा अनुभव प्रदान करते हैं, इन देशों में घूमकर आप उनकी संस्कृति और रहन-सहन को जान सकते हैं साथ ही उनकी खूबसूरती और रोचक इतिहास के बारे में भी जान सकते है।

Hindi News/ world / कम खर्चे में विदेश घूमना चाहते हैं तो ये हैं बेस्ट प्लेस, आज ही कर लीजिए बुकिंग

ट्रेंडिंग वीडियो