bell-icon-header
विदेश

केन्या में गैस धमाका, 2 की मौत और करीब 300 घायल

Kenya Gas Explosion: केन्या की राजधानी नैरोबी में एक गैस धमाके में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं और करीब 300 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।

Feb 02, 2024 / 11:30 am

Tanay Mishra

Gas explosion in Kenya

केन्या (Kenya) में एक भीषण हादसा घटित हो गया। आधी रात से कुछ समय पहले ही केन्या की राजधानी नैरोबी (Nairobi) में गैस धमाके का मामला सामने आया है। यह हादसा नैरोबी के एम्बाकासी (Embakasi) इलाके में गैस रीफिलिंग कंपनी में हुआ। इस गैस धमाके से गैस रीफिलिंग कंपनी की बिल्डिंग को बुरी तरह नुकसान हुआ है। गैस धमाके से बिल्डिंग में भीषण आग भी लग गई।


2 की मौत और करीब 300 घायल

केन्या की राजधानी नैरोबी में एम्बाकासी इलाके में गैस रीफिलिंग कंपनी में हुए धमाके और आग लगने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 300 लोग घायल हो गए। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

https://twitter.com/CapitalFMKenya/status/1753288662614528499?ref_src=twsrc%5Etfw


मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

केन्या की राजधानी नैरोबी में एम्बाकासी इलाके में गैस रीफिलिंग कंपनी में धमाके के बाद लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इसके लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में मारे गए 21 बलूच उग्रवादी



Hindi News / world / केन्या में गैस धमाका, 2 की मौत और करीब 300 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.