विदेश

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण के दौरान आबे को हमलावरों ने गोली मार दी है। संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

Jul 08, 2022 / 09:05 am

Shaitan Prajapat

shinzo abe

इस वक्त जापान से बड़ी खबर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जान लेवा हमला हुआ है। शुरुआती खबरों के अनुसार, पश्चिमी जापान के नारा शहर में शिंबो भाषण दे रहे थे, उस समय उनपर गोलीबारी की गई। एनएचके रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सीएम शिंजो आबे के सीने में गोली लगी है। उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी तबीयत को लेकर कोई अपडेट नहीं है। खबरों के अनुसार, संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

भाषण देते दौरान शिंजो आबे के सीने में मारी गोली
जापान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन पर यह हमला नारा शहर में हुआ। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण के दौरान गिर गए। आबे को लेकर विस्तृत जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

 

 

https://twitter.com/BNONews/status/1545237457922301953?ref_src=twsrc%5Etfw

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल
शुरुआती खबरों के मुताबिक शिंजो आबे इस घटना में घायल हो सकते हैं। घटनास्थल पर मौजूद एनएचके के एक रिपोर्टर ने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। आबे का खून बहता हुआ देखा गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। शिंजो आबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें

कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल




खिलौने की तरह था हथियार
40 साल के एक संदिग्ध को मौके से हिरासत में लिया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, उसने ग्रे शर्ट और खाकी पैंट पहन रखा था। बताया जा रहा है कि शूटर आबे के पास एक हथियार लेकर आया था जो एक खिलौने की तरह नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें

Britain के पीएम बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, जानें वो ‘एक फैसला’ जिससे गई कुर्सी




रविवार को होने वाला था चुनाव प्रचार कार्यक्रम
एक रिपोर्ट के अनुसार, आबे आगामी उच्च सदन चुनावों में एक उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। क्योटो से 30 मील से भी कम दूरी पर पश्चिमी जापान में एक प्रान्त की राजधानी नारा शहर में थे, जो इस रविवार को होने वाले हैं। लेकिन इस चुनाव प्रचार कार्यक्रम से पहले आबे पर जान लेवा हो गया।

सबसे युवा पीएम रह चुके हैं आबे
आपको बता दें कि शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ष 2012 से वहां की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। वे साल 2006 से 2007 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आबे ने स्वास्थ्य कारणों से 12 सितंबर 2007 को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे जापान के सबसे युवा पीएम रह चुके हैं।

Hindi News / world / जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.