bell-icon-header
विदेश

जापान भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा हुआ 92, लापता लोगों की संख्या पहुंची 242

Japan Earthquake: जापान में भूकंप की वजह से मरने वालों के आंकड़े में इजाफा होता जा रहा है।

Jan 05, 2024 / 09:45 am

Tanay Mishra

Japan earthquake damage

जापान (Japan) में नए साल की शुरुआत भूकंप से हुई और वो भी एक यह दो नहीं, बल्कि 155 भूकंप। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उसके बाद भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया और एक ही दिन में 155 भूकंप आए। इससे कई घरों, दुकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों में दरारें आ गई। कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है। कई हज़ार घरों में पानी की समस्या हो गई। सुनामी का खतरा पैदा होने के साथ ही बुलेट ट्रेनों तक को रोकना पड़ गया। भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।


जापान में भूकंप की वजह से अब तक 92 लोगों की मौत

जापान में सोमवार को आए भूकंप से अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकल अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। लोकल अधिकारियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

242 लोग अभी भी लापता

जापान में भूकंप की वजह से कई लोग लापता भी हो गए। लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। अभी भी 242 लोग भूकंप के बाद लापता है जिन्हें ढूंढा जा रहा है।

https://twitter.com/ABSCBNNews/status/1743110067749069080?ref_src=twsrc%5Etfw


लाखों लोगों ने अपने घर किए खाली

भूकंप के असर के बाद सुनामी के खतरे को देखते हुए खतरे वाले क्षेत्रों में लाखों लोगों ने अपने घर खाली कर दिए। सरकार ने इन सभी को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। ऐसे में घर खाली करने के बाद लोगों ने सुरक्षित स्थानों में शरण ली और अभी भी वहीँ रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें

रूस और यूक्रेन ने की सैंकड़ों कैदियों की अदला-बदली

Hindi News / world / जापान भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा हुआ 92, लापता लोगों की संख्या पहुंची 242

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.