bell-icon-header
विदेश

आखिरी घंटे में पहुंचा इज़रायल-हमास युद्ध विराम, बढ़ाने के लिए मध्यस्थों की कोशिशें हुई तेज़

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच युद्ध विराम अपने आखिरी घंटे में पहुंच चुका है। ऐसे में इसे बढ़ाने के लिए मध्यस्थों की कोशिशें तेज़ हो गई हैं।

Nov 30, 2023 / 09:45 am

Tanay Mishra

Israel-Hamas Truce

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध में 24 नवंबर से 4 दिवसीय विराम लगाया गया था। दोनों पक्षों की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया। 4 दिवसीय युद्ध विराम के खत्म होने के बाद इसे 2 दिन और आगे बढ़ाया गया और यह फैसला भी दोनों पक्षों की सहमति से ही लिया गया। 6 दिन के इस युद्ध विराम के दौरान इज़रायल ने कई फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया और हमास ने भी कई इज़रायली बंधकों के साथ ही अन्य देशों के बंधकों को भी रिहा किया। बुधवार को इस युद्ध विराम का छठा और आखिरी दिन था। युद्ध विराम आज अपने आखिरी घंटे में पहुंच चुका है।


युद्ध विराम का आखिरी घंटा

इज़रायल और हमास के बीच लगे युद्ध विराम को अब एक घंटा ही बाकी रह गया है।

युद्ध विराम को बढ़ाने के लिए मध्यस्थों की कोशिशें हुई तेज़

सूत्रों के अनुसार इज़रायल और हमास के बीच युद्ध विराम को बढ़ाने के लिए मध्यस्थों की कोशिशें तेज़ हो गई हैं। मध्यस्थ पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम को और बढ़ाया जा सके जिससे गाज़ावासियों को राहत मिले और आतंकियों को मारने की कोशिश में निर्दोषों की हत्या न हो।


यह भी पढ़ें

अमेरिका ने भारत को किया अलर्ट, आतंकियों और गैंगस्टर्स के बीच सांठगांठ संबंधित जानकारी की शेयर

Hindi News / world / आखिरी घंटे में पहुंचा इज़रायल-हमास युद्ध विराम, बढ़ाने के लिए मध्यस्थों की कोशिशें हुई तेज़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.