विदेश

अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र को छुरा घोंपा, बचने की संभावना बहुत कम

Crime Against Indian Origin Student In USA: अमेरिका में हाल ही में एक भारतीय मूल के छात्र के साथ आपराधिक घटना का मामला सामने आया है।

Nov 01, 2023 / 11:08 am

Tanay Mishra

stabbing

दुनियाभर में अपराधों के घटने की जगह इजाफा होता दिख रहा है। विकसित देश भी जुर्म के मामले में पीछे नहीं हैं। अमेरिका (United States Of America) में आए दिन ही आपराधिक गतिविधियों के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में अमेरिका में अपराध का एक और मामला सामने आया। यह अपराध एक भारतीय मूल के छात्र के साथ हुआ। अमेरिका के इंडियाना (Indiana) राज्य के वलपराइसो (Valparaiso) शहर में रविवार की सुबह घटित हुआ।


24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू घोंपा

इंडियाना वलपराइसो शहर में रविवार की सुबह भारतीय मूल के 24 वर्षीय छात्र वरुण पर चाक़ू से हमला कर दिया गया। हमला करने वाले शख्स का नाम जॉर्डन आंद्राद है, जिसकी उम्र 24 साल ही है। यह घटना एक जिम में घटित हुई।

https://twitter.com/IndianTechGuide/status/1719207905197805772?ref_src=twsrc%5Etfw


बचने की संभावना बहुत कम

वरुण को जिम से फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हालांकि वरुण की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसके बचने की संभावना 0-5% ही बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को हत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रविवार की सुबह मसाज के लिए कहा था और उसके लिए जिम में एक अलग मसाज रूम की व्यवस्था करने के लिए भी कहा था। जब आरोपी अंदर गया तो वरुण पहले से ही वहाँ था। आरोपी के अनुसार वह वरुण को नहीं जानता था, पर उसे लगा कि वरुण खतरनाक हो सकता है और इसी आधार पर उसने वरुण पर हमला कर दिया और चाकू घोंप दिया।

यह भी पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को फिर जाएंगे इज़रायल, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Hindi News / world / अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र को छुरा घोंपा, बचने की संभावना बहुत कम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.