bell-icon-header
विदेश

2050 तक दुनिया का तीसरा सुपर पॉवर बनेगा भारत, पाकिस्तान पर भी हुई ये भविष्यवाणी  

Superpower India: दुनिया के सुपरपॉवर देशों की ये भविष्यवाणी ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने की है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में विश्व की एकमात्र शक्ति अमेरिका था लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

नई दिल्लीOct 02, 2024 / 11:37 am

Jyoti Sharma

India will become world third superpower by 2050

Superpower India: मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात के बावजूद दूसरे देशों के मुकाबले भारत ने अपनी मजबूत उपस्थिति दुनिया में दर्ज कराई है। चाहे वो UN समिट हो, G-7 हो, G-20 हो या फिर यूक्रेन शांति सम्मलेन…। भारत की बढ़ती ताकत और स्वीकार्यता देश की छवि को इतना मजबूत बना चुकी है कि 2050 तक भारत दुनिया का तीसरा सुपरपॉवर बन जाएगा। भारत को लेकर ये भविष्यवाणी करने वाले कोई और नहीं बल्कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर (Tony Blair) हैं। टोनी ब्लेयर ने द स्ट्रेट्स टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो देख रहे हैं कि भारत 2050 तक दुनिया की तीसरी महाशक्ति होगा। 

क्या कहा टोनी ब्लेयर ने?

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया द स्ट्रेट्स टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर अमेरिकी थिंक टैंक मिल्केन इंस्टीट्यूट के वार्षिक एशिया शिखर सम्मेलन के लिए सिंगापुर में थे। यहां पर उन्होंने कहा कि  इस शताब्दी के मध्य तक, 3 महाशक्तियां होंगी जिसमें से तीसरी महाशक्ति भारत होगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF और विश्व आर्थिक मंच यानी WEF का अनुमान है कि इस दशक के अंत तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।  

पहले-दूसरे नंबर पर कौन सा देश

टोनी ब्लेयर ने भारत के अलावा उन देशों के लिए भी भविष्यवाणी की जो इस सुपरपॉवर की लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर अपना कब्जा जमाने वाले हैं। ये देश में अमेरिका और चीन, टोनी ब्लेयर के मुताबिक अमेरिका 2050 तक भी अपना दुनिया का नंबर एक सुपरपॉवर का तमगा कायम रखने में सक्षम होगा, वहीं दूसरा नंबर चीन का होगा। 

पाकिस्तान का क्या होगा?

टोनी ब्लेयर ने एशिया में महाशक्ति कौन होगा, इस पर उन्होंने भारत का ही नाम लिया, और सिर्फ एशिया में नहीं बल्कि उन्होंने पूरे विश्व में भारत के तीसरे सुपर पॉवर होने की बात कही। 2021 में दिए हुए एक बय़ान में उन्होंने पाकिस्तान को लेकर आगाह किया था कि ये देश दुनिया के लिए आज भी खतरा पैदा कर रहा है और आगे भी ये पश्चिम के लिए प्रथम श्रेणी का सुरक्षा खतरा बन रहेगा।
ये भी पढ़ें- रूस को पछाड़कर तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना भारत, पहले नंबर का देश जानकर चौंक जाएंगे आप

संबंधित विषय:

Hindi News / world / 2050 तक दुनिया का तीसरा सुपर पॉवर बनेगा भारत, पाकिस्तान पर भी हुई ये भविष्यवाणी  

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.