विदेश

Gold: इन देशों में सबसे सस्ता मिलता है सोना, थैला भर-भर कर ला सकते हैं भारत 

Gold: भारत में सोने की बढ़ती कीमतों से अब बाहर के देशों से लोग सोना खरीदकर आ रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया के इन देशों में सबसे सस्ता सोना मिलता है।

नई दिल्लीOct 18, 2024 / 04:27 pm

Jyoti Sharma

Gold is available at cheap prices in 5 Countries

Gold: भारत में हर परिवार, चाहे वो मध्यमवर्गीय हो, उच्चवर्गीय हो या फिर लोअर मिडिल हो, सोना यानी गोल्ड का हर घर में इस्तेमाल होता है। महिलाएं सोने के छोटे-बड़े आभूषण (Gold Jewelery) पहनती हैं और सोना घर में होना भी शुभ माना जाता है लेकिन भारत में अब सोने के दाम (Gold rate in India) दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब सोना खरीदना हर किसी के बस में नहीं रह गया है। ऐसे में लोग अब सस्ते सोने के पीछे भाग रहे हैं, जो भारत में नहीं बल्कि दूसरे देशों में मिलता है और इतना सस्ता मिलता है कि आप थैलों में सोना भर-भर कर भारत ला सकते हैं। कौन से हैं वो देश आइये जानते हैं। 

1-दुबई

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक सस्ते गोल्ड के लिए पूरी दुनिया में एक देश फेमस है वो है संयुक्त अरब अमीरात का दुबई। अक्सर आपने भारत के कई एयरपोर्ट्स पर दुबई (Gold rate in Dubai) से गोल्ड स्मगलिंग के केस सुने होंगे। इसका एक ही कारण है कि दुबई में गोल्ड बहुत सस्ता है इसलिए लोग वहां से गोल्ड खरीदकर छिपाते हुए भारत आते हैं, क्योंकि भारत लाने पर इस पर एक्साइज़ ड्युटी लगती है, जिसे लोग बचाने की कोशिश करते हैं जो कि गैर कानूनी है। आप गोल्ड लाइये लेकिन उसे कानूनी तरीके से भारत में लाइये। जुलाई 2024 तक, दुबई में 1 ग्राम 24k सोने की कीमत लगभग AED 245 (भारतीय रुपयों में 5,570.45) है। जबकि भारत में एक ग्राम सोने की कीमत 7,592 है। इसलिए दुबई दुनिया भर में सोने के खरीदारों के लिए बेस्ट प्लेस है। 

2- मलावी

फोर्ब्स की इस लिस्ट में दुबई के बाद नंबर आता है मलावी (Gold rate in Malawi) का जहां दुनिया का सबसे सस्ता गोल्ड मिलता है। मलावी में गोल्ड पर न्यूनतम अतिरिक्त लागत होती है, इसलिए यहां सोना सस्ता मिलता है। मलावी में एक ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत जुलाई 2024 तक लगभग MWK 131,905 प्रति ग्राम (भारतीय रुपयों में 6,346) है। 

3- ऑस्ट्रेलिया

फोर्ब्स ने तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया को रखा है। ऑस्ट्रेलिया में खनन उद्योग बड़े पैमाने पर होता है इसलिए यहां सोना बहुत सस्ता है। यहां पर सोने का विशाल भंडार है। मेलबर्न (Gold rate in Australia) जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट AUD 112.76 प्रति ग्राम (भारतीय रुपयों में 6,347) है। 

4- कोलंबिया

ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया सबसे सस्ते गोल्ड के लिए जाना जाता है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया में राजधानी बोगोटा में सबसे सस्ता सोना मिलता है। क्योंकि ये जगह ( (Gold rate in Colambia) भी सोने के भंडारों से भरी पड़ी है। यहां पर एक ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत COP 307,720 प्रति ग्राम (भारतीय रुपयों में 6,351) है। 

5- इंडोनेशिया

पांचवे नंबर पर फोर्ब्स ने इंडोनेशिया को सबसे सस्ते सोने वाले देश में जगह दी है। ये देश दक्षिण पूर्व एशिया में सोना खरीद का फेवरेट डेस्टिनेशन (Gold rate in Indonesia) बन गया है। जुलाई 2024 तक यहां पर एक ग्राम 24k सोने की कीमत लगभग IDR 1,236,900 प्रति ग्राम (भारतीय रुपयों में 6,359) है, राजधानी जकार्ता में स्थानीय जौहरी और भी ज्यादा कम कीमतों पर सोने की बिक्री करते हैं। 
ये भी पढ़ें- भारतीयों विमानों में बम विस्फोट की धमकी का खुलासा, इन मित्र देशों में रची जा रही है साजिश

ये भी पढ़ें- यहां अंडे और चिकन खाने-बेचने पर लगा बैन, 19000 मुर्गियों की होगी हत्या, जानें क्यों हुआ ये फैसला 

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Gold: इन देशों में सबसे सस्ता मिलता है सोना, थैला भर-भर कर ला सकते हैं भारत 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.