scriptफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा फैसला, नाइजर से सेना और राजदूत को बुलाएंगे वापस | Emmanuel Macron to withdraw ambassador and troops from Niger | Patrika News
विदेश

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा फैसला, नाइजर से सेना और राजदूत को बुलाएंगे वापस

French President Emmanuel Macron’s Big Decision: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। क्या है मैक्रों का बड़ा फैसला? आइए जानते हैं।

Sep 25, 2023 / 12:24 pm

Tanay Mishra

emmanuel_macron_.jpg

French President Emmanuel Macron

पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में 26 जुलाई को कुछ ऐसा हुआ था जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। इस दिन नाइजर की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (Mohamed Bazoum) को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार कर लिया था और तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया था। तख्तापलट के बाद से ही नाइजर में सब कुछ बदल गया। तख्तापलट के बाद से ही नाइजर के कई देशों से संबंधों में भी काफी बदलाव आ गया था। इनमें फ्रांस (France) से संबंध भी शामिल थे। तख्तापलट से पहले नाइजर की सरकार के फ्रांस से काफी अच्छे संबंध थे, जो तख्तापलट के बाद पूरी तरफ से बदल गए। ऐसे में नाइजर में तख्तापलट के करीब दो महीने बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने एक बड़ा फैसला लिया है।


नाइजर से सेना और राजदूत को बुलाएंगे वापस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। मैक्रों के फैसले के अनुसार नाइजर से जल्द ही फ्रांस की सेना और राजदूत को वापस बुलाया जाएगा। इस बात की जानकारी मैक्रों ने रविवार को एक इंटरव्यू में दी। राजदूत को अभी तक निकाला जा चुका है। वहीं सेना को साल के अंत तक पूरी तरह से निकाल लाया जाएगा।

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


नाइजर की सेना है फ्रांस की विरोधी

नाइजर की सेना का काफी समय से यह मानना है कि फ्रांस लंबे समय से उनके देश के मामलों में हस्तक्षेप करता आया है। ऐसे में सत्ता में आते ही नाइजर की सेना ने यह तय कर लिया कि अब नाइजर के मामलों में फ़्रांस की दखलअंदाज़ी नहीं चलेगी। इससे दोनों देशों के संबंध खराब हो गए और इसी के चलते फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने नाइजर से सेना और राजदूत को हटाने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें

कनाडा के रक्षामंत्री बिल ब्लेयर ने भारत के साथ संबंधों को बताया अहम

Hindi News/ world / फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा फैसला, नाइजर से सेना और राजदूत को बुलाएंगे वापस

ट्रेंडिंग वीडियो