एक मालदीवी गिरफ्तार
पुलिस ने इस पूरी घटना के बाद इससे संबंधित एक मालदीवी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मालदीव में भारतीयों और मालदीवियों के दो ग्रुप्स में लड़ाई का मामला सोमवार को सामने आया है। इस लड़ाई में दो लोग घायल हो गए।
नई दिल्ली•Apr 30, 2024 / 04:50 pm•
Tanay Mishra
Maldives Police
भारत (India) और मालदीव (Maldives) के संबंधों में पिछले कुछ महीनों में पड़ी खटास अभी भी खत्म नहीं हुई है। पर पहले सिर्फ इन दो देशों की सरकारों के बीच ही तनाव था। हाल ही में दोनों देशों के नागरिकों के बीच भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल सोमवार को हुलहुमेला (Hulhumela) के सेंट्रल पार्क में रात करीब 9 बजे दो ग्रुप्स के बीच लड़ाई हो गई। एक ग्रुप भारतीयों का था तो दूसरा ग्रुप मालदीवियों का। दोनों ग्रुप्स के लोगों के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गई।
2 लोग घायल
भारतीयों और मालदीवियों के ग्रुप्स में हुई लड़ाई की वजह से 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि अभी तक इस बात का जानकारी पुलिस ने नहीं दी है कि किस ग्रुप से लोग घायल हुए हैं और कौन?
एक मालदीवी गिरफ्तार
पुलिस ने इस पूरी घटना के बाद इससे संबंधित एक मालदीवी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एक मालदीवी गिरफ्तार
पुलिस ने इस पूरी घटना के बाद इससे संबंधित एक मालदीवी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Hindi News/ world / मालदीव में भारतीयों और मालदीवियों के दो ग्रुप्स में हुई लड़ाई, 2 घायल