21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरबों मिलियन डॉलर में बिक गया ‘धरती का स्वर्ग’ क्या रही वजह?

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले इस शहर को अमीर देश संयुक्त अरब अमीरात ने खरीदा है। इस शहर को आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस देश ने बेच दिया है।

2 min read
Google source verification
Egypt sold the city Ras Al Hikma

Egypt sold the city Ras Al Hikma

क्या आपने कभी सुना है कि किसी देश ने अपना एक शहर ही किसी दूसरे देश को बेच दिया। नहीं ना, लेकिन ऐसा हो रहा है। दरअसल खूबसूरत देश मिस्र (Egypt) इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, मिस्र एक-एक कर शहरों को बेच रहा है। इन्हीं में से एक शहर है रास अल हिकमा (Ras Al Hikma)। इस शहर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। लेकिन बेहद खूबसूरत इस शहर को आखिरकार मिस्र को किसी और के नाम करना पड़ा और वो देश है संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE.

UAE ने खरीदा ये शहर

UAE ने मिस्र (Egypt) से इस शहर को करीब 35 अरब डॉलर में खरीदा है। अब UAE यहां पर करीब 150 अरब डॉलर का निवेश कर एक मेगा प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट में मिस्र भी शामिल है, जिसमें उसकी 35 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। ऐसे में अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहता है तो ये मिस्र के लिए आर्थिक रूप से बेहतर साबित होगा।

बेहद मुफलिसी में है मिस्र

बता दें कि मिस्र (Egypt) इन दिनों बेहद मुफलिसी में जी रहा है। मिस्र का विदेशी मुद्रा भंडार अब खत्म होने की कगार पर है, और उसे कर्ज भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते मिस्र के पाउंड और स्थानीय व्यवसायों पर दबाव बना हुआ है। लेकिन इसका एक तरीका मिस्र ने खोज निकाला है और वो है अपने खूबसूरत शहरों को बेचने का। इसके अलावा कई होटल्स, डेस्टिनेशन स्पॉट को भी बेचा रहा है मिस्र के इन जगहों में प्रमुख खरीददार, UAE, सऊदी अरब जैसे देश हैं।

सिर्फ रास अल हिकमा ही नहीं, कई और शहर भी बिकने की कतार में खड़े हैं। अब तो मिस्र लाल सागर पर बना हुआ अपना फेमस पर्टयन स्थल रास गामिला को भी बेचने जा रहा है, जिसे सऊदी अरब खरीदेगा।

कैसा है धरती का स्वर्ग रास अल हिकमा?

रास अल हिकमा क्षेत्र समंदर के तट पर बसा है, यहां वर्ल्ड फेमस माउंटन व्यू है। ये एक लक्जरी समुद्र तटीय सैरगाह है। ये शहर मिस्र का और पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा खूबसूरत शहरों में शामिल है। यहां के पर्यटन से तो मिस्र को काफी आर्थिक संबल मिलता है।

ये भी पढ़ें- Israel-Palestine War: राफा के शरणार्थी कैंप पर नाची मौत, 11 की गई जान