विदेश

Earthquake: न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर 5.8 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती

New Zealand Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा जारी है। इसी बीच आज न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर भूकंप आया है।

नई दिल्लीOct 08, 2024 / 11:08 am

Tanay Mishra

Earthquake on Kermadec Islands in New Zealand

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, मंगलवार, 8 अक्टूबर को आए भूकंपों में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 रही। केर्माडेक आइलैंड्स पर आया यह भूकंप साउथ की तरफ आया। भारतीय समयानुसार केर्माडेक आइलैंड्स पर आज जल्द सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर भूकंप आया। न्यूज़ीलैंड की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी केर्माडेक आइलैंड्स पर पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान पर झटके से कांपी धरती

न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि झटके की वजह से धरती कांप उठी।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें

रूस को मिलेगा हाइड्रोजन से चलने वाला पहला जहाज, इसी महीने होगी टेस्टिंग शुरू

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Earthquake: न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर 5.8 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.