bell-icon-header
विदेश

वानूआतू में आया भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 की तीव्रता

Vanuatu Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। आज वानूआतू में भूकंप का मामला सामने आया है।

Feb 15, 2024 / 03:15 pm

Tanay Mishra

Earthquake in japan

दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर कई भूकंप आते हैं और इनमें इजाफा भी हो रहा है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज, गुरुवार, 15 फरवरी को एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप वानूआतू (Vanuatu) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज आधी रात 12 बजकर 28 मिनट पर आया। वानूआतू में आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

https://twitter.com/hashtag/earthquake?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


कितनी रही वानूआतू में आए भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार वानूआतू में आए इस भूकंप की गहराई 27.9 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

वानूआतू में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया, इसे बनते देखना चाहते हैं अमेरिका का अगला राष्ट्रपति….



Hindi News / world / वानूआतू में आया भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 की तीव्रता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.