
Earthquake in Peru
दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिला है। एक दिन में ही अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, शुक्रवार, 3 नवंबर को भी कई भूकंप आए जिनमें से एक आया पैसिफिक अंटार्कटिक रिज (Pacific Antarctic Ridge) में। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही और भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर आया।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
पैसिफिक अंटार्कटिक रिज में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
पैसिफिक अंटार्कटिक रिज में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। लोगों के न रहने की वजह से इसका प्रभाव भी नहीं पड़ा।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप और पिछले महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार बम धमाका, 7 की मौत
Published on:
03 Nov 2023 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
