bell-icon-header
विदेश

चीन में भूकंप का एक और झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता

Another Earthquake In China: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। चीन में सोमवार रात को आए भूकंप के बाद आज मंगलवार की सुबह एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

Dec 19, 2023 / 10:09 am

Tanay Mishra

Earthquake on Kermadec Islands of New Zealand

पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिला है। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ भूकंपों से काफी नुकसान भी होता है। इसी तरह का भूकंप चीन (China) में सोमवार रात को आया। चीन के गांसु (Gansu) प्रांत में सोमवार रात को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप जिशिशान (Jishishan) काउंटी में आया और इस वजह से 105 लोगों की मौत हो गई। इस भूकंप का असर चीन के किंघाई (Qinghai) प्रांत पर भी पड़ा और वहाँ भी 5 लोगों की मौत हो गई। भूकंप से कई इमारतें ढेर हो गई और अब तक करीब 397 लोगों के घायल होने की खबर है। अब आज चीन में सुबह भूकंप एक और का झटका महसूस किया गया।


शिनजियांग इलाके में 5.5 तीव्रता का भूकंप

चीन में आज, मंगलवार, 19 दिसंबर को लोकल समयानुसार सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर आया। यह भूकंप शिनजियांग (Xinjiang) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/XHNews/status/1736933712724717601?ref_src=twsrc%5Etfw


नुकसान की जानकारी नहीं आई सामने

चीन के शिनजियांग में आज आए भूकंप का झटका लोगों को महसूस ज़रूर हुआ पर अब तक इससे किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। वहीं चीन में 18 दिसंबर की रात आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें

क्या व्लादिमीर पुतिन का है कोई बॉडी डबल? रुसी राष्ट्रपति ने किया सीक्रेट का खुलासा



Hindi News / world / चीन में भूकंप का एक और झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.