bell-icon-header
विदेश

भूकंप के झटके से सोलोमन आइलैंड्स पर खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

Earthquake In Solomon Islands: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। आज सोलोमन आइलैंड्स पर भूकंप का एक और मामला देखने को मिला।

Oct 28, 2023 / 11:46 am

Tanay Mishra

Earthquake in Peru

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले सामने आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज शनिवार, 28 अक्टूबर को सोलोमन आइलैंड्स (Solomon Islands) पर भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 5.5 रही। यह भूकंप सोलोमन आइलैंड्स पर किराकिरा (Kirakira) से 72 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में आया।

https://twitter.com/USGSted/status/1718141155798323327?ref_src=twsrc%5Etfw


कितनी रही सोलोमन आइलैंड्स पर आए भूकंप की गहराई?

सोलोमन आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 68.8 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

सोलोमन आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्र में झटके से लोगों में खलबली ज़रूर मच गई।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप और इस महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

अमेरिका के लेविस्टन शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी करने वाले शख्स की हुई मौत

Hindi News / world / भूकंप के झटके से सोलोमन आइलैंड्स पर खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.