bell-icon-header
विदेश

वेनेज़ुएला में सोने की गैरकानूनी खदान में हादसा, करीब 23 मजदूरों की मौत

Venezuela Gold Mine Collapse: वेनेज़ुएला में सोने की एक गैरकानूनी खदान में हादसा हो गया है। इसमें करीब 23 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी हैं।

Feb 22, 2024 / 09:34 am

Tanay Mishra

Illegal gold mine collapses in Venezuela

वेनेज़ुएला (Venezuela) में मंगलवार को एक हादसा हो गया जिसकी जानकारी बुधवार को सामने आई है। यह हादसा सोने की एक खदान में हुआ जो गैरकानूनी तरीके से चल रही थी। जानकारी के अनुसार सोने की यह गैरकानूनी खदान वेनेज़ुएला के बोलिवर (Bolivar) प्रांत के जंगलों में थी और इसका नाम बुल्ला लोका (Bulla loca) था। हादसे के खदान में कई मजदूर मौजूद थे। यह हादसा खदान के ढह जाने की वजह से हुआ।


अब तक 23 मजदूरों की मौत

वेनेज़ुएला के बोलिवर प्रांत के जंगलों में स्थित सोने की गैरकानूनी बुल्ला लोका खदान के ढहने से हुए हादसे में अब तक 23 मजदूरों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार जिस समय खदान में हादसा हुआ था उस समय करीब 200 मजदूर खदान में थे।

https://twitter.com/AFP/status/1760477561120075837?ref_src=twsrc%5Etfw


कई लोग घायल

वेनेज़ुएला की खदान में हुए इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्च ऑपरेशन जारी

अभी भी कई लोग इस हादसे के बाद लापता है। कई लोगों के बचने की भी संभावना है पर वो भी लापता हैं। ऐसे में इन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें

शादी में पाकिस्तान के खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन का खात्मा! जानिए कैसे हुआ अमीर बलाज टीपू का कत्ल



Hindi News / world / वेनेज़ुएला में सोने की गैरकानूनी खदान में हादसा, करीब 23 मजदूरों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.