विदेश

ट्विटर पर ट्वीट करते ही अरबपति हुआ कंगाल, रातोरात गंवाई इतनी बड़ी रकम

FTX के CEO सैम बैंकमैन-फ्रायड रातोंरात कंगाल हो गए। अपने एक ट्वीट की वजह से रातों रात उनकी अरबों रुपये की संपत्ति में 94 प्रतिशत भारी गिरावट आई है। भयंकर झटके का सामना कर रहे फ्राइड ने एलॉन मस्क केी ट्विटर खरीदने की डील में दिलचस्पी दिखाई थी।

Nov 12, 2022 / 05:40 pm

Archana Keshri

Crypto billionaire and CEO Sam Bankman-Fried loses 94% of his wealth overnight

30 साल से भी कम उम्र में बिलियन कमाकर सुर्खियों में आए क्रिप्टोकरेंसी FTX के CEO सैम बैंकमैन-फ्राइड अपने एक ट्वीट की वजह से रातों रात कंगाल हो गए। एक दिन में उनके नेटवर्थ में लगभग 94 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई। दरअसल, उनकी किस्मत में यह भूचाल तब आया जब उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि उनके क्रिप्टो एक्सचेंज FTX को प्रतिद्वंद्वी बिनांस (Binance) खरीदने जा रहा है। FTX बिकने की खबर आने से पहले सैम बैंकमैन-फ्राइड की कुल संपत्ति 15.2 अरब डॉलर (1224 अरब रुपये के करीब) थी। लेकिन रातोरात उनकी संपत्ति में 14.6 अरब डॉलर की कमी आ गई, यानी लगभग 1176 अरब रुपए का उन्हें नुकसान हुआ है।
 


फ्राइड के इस ऐलान के बाद बिनांस के हेड चैंगपेंग झाओ का भी ट्वीट आया। मंगलवार को किए एक ट्वीट में विश्‍व के सबसे बड़े क्रिप्‍टोकरेंसी प्‍लेटफॉर्म बिनांस के हेड चैंगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) ने कहा कि उन्‍होंने FTX को खरीदने के लिए एक समझौता पत्र पर हस्‍ताक्षर किया है। उन्‍होंने कहा कि यह छोटा क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज नकदी के संकट से गुजर रहा है। इस सौदे की घोषणा के तुरंत बाद झाओ ने निवेश के दो मंत्र भी साझा किए।
https://twitter.com/cz_binance/status/1590013613586411520?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SAFU?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 


अरबपति से अचानक रातों रात कंगाल हुए फ्राइड के लिए भयंकर झटका था। उन्हें कम उम्र में इतनी संपत्ति कमा पाने के लिए ही सोशल मीडिया पर SBF के रूप में जाना जाता था। रातोंरात अरबों डॉलर की संपत्ति खोने वाले और संकट में फंसे क्रिप्टो-एक्सचेंज FTX के को-फाउंडर, सैम बैंकमैन-फ्राइड ने कुछ महीने पहले एलॉन मस्क की ट्विटर को खरीदने की डील में दिलचस्पी भी दिखाई थी। हालांकि उन्होंने मस्क के साथ ट्विटर में निवेश नहीं किया।
https://twitter.com/SBF_FTX/status/1590012126701441025?ref_src=twsrc%5Etfw
 


बता दें, सैम बैंकमैन-फ्राइड स्टैनफॉर्ड लॉ स्कूल के प्रोफेसर के बेटे हैं। फ्राइड ने कुलीन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक करने के बाद नौकरी शुरू की थी। वह बचपन से ही बहुत होनहार छात्र रहे थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्राइड ने 2017 में नौकरी शुरू कर क्रिप्टोकरेंसी का रुख किया था। देखते ही देखते मात्र 30 साल की उम्र में फ्राइड ने बिलियन डॉलर की नेटवर्थ बना ली थी।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना विस्फोट, क्रूज पर 800 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप, बीच में ही रोका गया जहाज

Hindi News / world / ट्विटर पर ट्वीट करते ही अरबपति हुआ कंगाल, रातोरात गंवाई इतनी बड़ी रकम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.