bell-icon-header
विदेश

अंजू और सीमा हैदर के बाद अब चीन की गाओ फैंग की लव स्टोरी, प्यार के लिए सरहद पार कर पहुंच गई पाकिस्तान

Another Cross Border Love Story: पिछले कुछ समय में प्यार के लिए सरहद पार जाने का जैसे ट्रेंड सा बन गया है। इसी ट्रेंड में अब एक और मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की अपने प्यार के खातिर सरहद पार चली गई।

Jul 28, 2023 / 06:17 am

Tanay Mishra

Gao Feng travels to Pakistan to meet his lover

पिछले कुछ दिनों में प्यार के लिए सरहद पार जाने का जैसे ट्रेंड सा बन गया है। पहले सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई ताकि अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिल सके। सीमा अपने पति को छोड़कर और अपने 4 बच्चों को साथ लेकर आई और सचिन के साथ ही रहने लगी। सीमा गैरकानूनी तरीके से भारत आई और अभी भी शक के घेरे में है। उसके बाद भारत की अंजू पाकिस्तान गई ताकि अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिल सके। अंजू कानूनी तरीके से पाकिस्तान गई और उसने तो नसरुल्लाह के लिए अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया और नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया उसके लिए इस्लाम अपनाते हुए फातिमा बन गई। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। पर इस बार लड़की चीन की है और लड़का पाकिस्तान का।


चीन की लड़की का पाकिस्तान के लड़के पर आया दिल

सरहद पार प्यार के ट्रेंड में अब एक नया मामला सामने आया है। इस बार चीन की लड़की का दिल पाकिस्तान के लड़के पर आया है। लड़की का नाम गाओ फैंग है और उसकी उम्र 21 साल है। गाओ अपने 18 साल के प्रेमी जावेद से मिलने के लिए पाकिस्तान चली गई।



सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात

गाओ और जावेद की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई। दोनों पिछले 3 साल से स्नैपचैट के ज़रिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। स्नैपचैट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई।

सड़क के रास्ते गई पाकिस्तान

जावेद से मिलने के लिए गाओ ने 3 महीने का ट्रैवल वीज़ा लिया और सड़क के रास्ते पाकिस्तान पहुंची। गाओ चीन से गिलगित होते हुए बुधवार, 26 जुलाई को इस्लामाबाद पहुंची। जावेद पाकिस्तान और अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगे बाजौर का रहने वाला है, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक छोटा सा जिला है। हालांकि बॉर्डर से लगे होने के कारण यह सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। ऐसे में जावेद गाओ को लेकर अपने मामा के यहाँ चला गया, जो निचला दीर जिले की समरबाग तहसील में रहता है।

दोनों का अभी नहीं हुआ निकाह

लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जावेद और गाओ ने अभी निकाह नहीं किया है। इस समय मुहर्रम का समय होने और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा कम होने की वजह से समरबाग में गाओ को पुलिस ने सिक्योरिटी दे रखी है और उसे घर से बाहर अकेले नहीं निकलने दे रहे।

यह भी पढ़ें

आर्थिक कंगाली के बाद पाकिस्तान में भुखमरी की समस्या, लोगों का हाल बेहाल





Hindi News / world / अंजू और सीमा हैदर के बाद अब चीन की गाओ फैंग की लव स्टोरी, प्यार के लिए सरहद पार कर पहुंच गई पाकिस्तान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.