bell-icon-header
विदेश

चीन का बड़ा फैसला, ताइवान चुनाव के ट्रेंडिंग हैशटैग को किया सोशल मीडिया पर ब्लॉक

China’s Big Decision On Taiwan Election: ताइवान में आज अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव हो रहे हैं। चीन इसका विरोध कर रहा है और ऐसे में चीन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Jan 13, 2024 / 12:07 pm

Tanay Mishra

Weibo blocks Taiwan election hashtag

ताइवान (Taiwan) में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का दिन आ गया है। ताइवान में आज, शनिवार, 13 जनवरी को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। पोलिंग की प्रक्रिया चल रही है और करीब 2 करोड़ वोटर्स चुनाव में अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट डालेंगे। सभी उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया और अब उनकी जीत-हार का फैसला वोटर्स के वोट पर निर्भर करता है। ताइवान में होने वाले चुनाव पर अमेरिका (United States Of America) की तो नज़र है ही, साथ ही चीन (China) की भी। चीन ताइवान में होने वाले चुनाव के विरोध में हैं। ऐसे में चीन ने एक बड़ा फैसला लिया है।


ताइवान चुनाव के ट्रेंडिंग हैशटैग को किया सोशल मीडिया पर ब्लॉक

ताइवान में चल रहे चुनाव के ट्रेंडिंग हैशटैग को चीन में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर ब्लॉक कर दिया गया है। ताइवान में पोलिंग शुरू होते ही ताइवान चुनाव से जुड़ा हैशटैग टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक्स में से एक बन गया था। इसी बात को देखते हुए वीबो पर इसे ब्लॉक कर दिया गया जिससे चीन के लोग इसे न देख सके।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


जगजाहिर है चीन और ताइवान के बीच विवाद

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। ताइवान की जनता भी अपने देश को एक स्वतंत्र देश मानती है और चीन से अलग रहना चाहती है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।

यह भी पढ़ें

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मॉरीशस में हिंदू वर्कर्स को मिलेगा 2 घंटे का स्पेशल अवकाश, सरकार का बड़ा ऐलान



Hindi News / world / चीन का बड़ा फैसला, ताइवान चुनाव के ट्रेंडिंग हैशटैग को किया सोशल मीडिया पर ब्लॉक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.