bell-icon-header
विदेश

अमेरिकी डिफेंस कंपनियों ने की ताइवान की मदद, चीन ने लगाया प्रतिबंध

China Sanctions Two US Defense Companies: चीन ने हाल ही में दो अमेरिकी डिफेंस कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

Sep 15, 2023 / 03:44 pm

Tanay Mishra

Lockheed Martin Corporation and Northrop Grumman

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच पिछले कई सालों से चल रही टेंशन जगजाहिर है और किसी से भी छिपी नहीं है। पिछले एक साल में चीन के कई बार ताइवान की बॉर्डर के पास सैन्याभ्यास करने और ताइवान पर हमला करने की संभावना के चलते दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है। चीन और ताइवान के बीच चल रहे इस विवाद में अमेरिका (United States Of America) ने शुरू से ही ताइवान का समर्थन किया है। चीन ने इसका विरोध भी किया है, पर इसके बावजूद अमेरिका ने ताइवान का समर्थन करना नहीं छोड़ा। हाल ही में इसी वजह से चीन ने अमेरिका की दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।


किन दो अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध?

चीन ने हाल ही में अमेरिका की दो डिफेंस कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध की जानकारी चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग (Mao Ning) ने दी। इन दोनों कंपनियों के नाम लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन (Lockheed Martin Corporation) और नॉर्थरॉप ग्रममैन (Northrop Grumman) हैं।

क्या है प्रतिबंध की वजह?

चीन के इन दो अमेरिकी डिफेंस कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की वजह है इन दोनों कंपनियों का ताइवान को हथियार बेचना। लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन ने 24 अगस्त को ताइवान को हथियार बेचे थे। वहीं नॉर्थरॉप ग्रममैन कई बार ताइवान को हथियार बेच चुका है।

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

चाइनीज़ रक्षा मंत्री ली शांगफू के लापता होने पर अमेरिका ने उठाया सवाल, चीन ने साधी चुप्पी

Hindi News / world / अमेरिकी डिफेंस कंपनियों ने की ताइवान की मदद, चीन ने लगाया प्रतिबंध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.