विदेश

चीन ने फिर शुरू किया ताइवान को घेरते हुए सैन्याभ्यास, बढ़ा तनाव

China-Taiwan Conflict: चीन ने एक बार फिर ताइवान को घेरते हुए सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने यह कदम उठाया है। चीन के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

नई दिल्लीOct 14, 2024 / 12:45 pm

Tanay Mishra

Chinese ships

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से विवाद रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) शुरू होने के बाद से ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि चीन भी ताइवान पर कब्ज़ा जमाने के लिए हमला कर सकता है। हालांकि चीन ने ताइवान पर अब तक हमला नहीं किया है, पर समय-समय पर अपनी हरकतों से ताइवान को धमकी ज़रूर दी हैं। ताइवान को अमेरिका (United States Of America) का समर्थन मिलने से भी चीन की नाराज़गी बढ़ी है। पिछले एक साम में चीन ने ताइवान के पास कई बार सैन्याभ्यास किया है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है।

चीन ने शुरू किया ताइवान को घेरते हुए सैन्याभ्यास

चीन ने आज ताइवान को घेरते हुए सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है। इसके लिए चीन ने काफी संख्या में फाइटर जेट्स और शिप्स भी तैनात की हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय ने खुद इस बारे में जानकारी दी।

ताइवान के लिए धमकी

चीन का यह कदम ताइवान के लिए किसी धमकी से कम नहीं है। चीन ने कभी भी ताइवान पर कब्ज़ा करने की संभावना से इनकार नहीं किया है। ऐसे में चीन का ताइवान के आसपास उसे घेरते हुए सैन्य अभ्यास करना चीन के इरादे दिखाता है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ गया है।

पहला मौका नहीं

यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने ताइवान के पास सैन्याभ्यास किया है। पिछले दो साल में चीन कई बार ऐसा कर चुका है। चीन के ऐसा करने को उसके ताइवान को घेरने की तैयारी भी बताया जाता है।

क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।

यह भी पढ़ें

भीषण रोड एक्सीडेंट में पिकअप ट्रक बना आग का गोला, 6 लोगों की हुई मौत

संबंधित विषय:

Hindi News / world / चीन ने फिर शुरू किया ताइवान को घेरते हुए सैन्याभ्यास, बढ़ा तनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.