scriptChina: डूब रहे हैं चीन के आधे शहर, खतरे में 27 करोड़ लोग | Half of China's cities are sinking, 27 crore people in danger | Patrika News
विदेश

China: डूब रहे हैं चीन के आधे शहर, खतरे में 27 करोड़ लोग

China: साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध में दावा किया गया है कि बीजिंग और शंघाई समेत चीनी शहर भूस्खलन के ‘मध्यम से गंभीर’ जोखिम का सामना कर रहे है। चीन की 45% शहरी भूमि प्रति वर्ष 3 मिलीमीटर (0.12 इंच) से अधिक तेजी से डूब रही है।

नई दिल्लीApr 21, 2024 / 10:31 am

Jyoti Sharma

Half of China's cities are sinking

Half of China’s cities are sinking, 27 crore people in danger

चीन (China) के लगभग आधे प्रमुख शहर पानी की निकासी, शहरी इमारतों और बुनियादी ढांचे के बढ़ते वजन के कारण बर्बाद हो रहे हैं, नई रिसर्च में ये बात सामने आई है। साइंस जर्नल में प्रकाशित रिसर्च में पाया गया है कि बीजिंग और शंघाई समेत चीनी शहर भूस्खलन के ‘मध्यम से गंभीर’ जोखिम का सामना कर रहे है। अध्ययन से पता चला है कि चीन की 45% शहरी भूमि प्रति वर्ष 3 मिलीमीटर (0.12 इंच) से अधिक तेजी से डूब रही थी, जबकि 16% भूमि प्रति वर्ष 10 मिलीमीटर से अधिक की दर से डूब रही है। इसके कारण यहां करीब 27 करोड़ आबदी पर खतरा मंडरा रहा है।

हर शहर में डूब की दर अलग

रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने 2015 से 2022 की अवधि में 2 मिलियन से अधिक लोगों की आबादी वाले प्रत्येक चीनी शहर में भूमि धंसाव को मापा। उन्होंने जिन 82 शहरों की जांच की, उनमें से टीम ने पाया कि कुछ शहर तेजी से धंस रहे हैं… छह में से एक शहर में प्रति वर्ष 10 मिमी से अधिक तेजी से धंस रहा है। उन्होंने यह भी पाया कि जहां चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई पिछली सदी में 3 मिलीमीटर तक डूबने के बाद लगातार डूब रहा है। वहीं, बीजिंग अपने सबवे और राजमार्गों के पास सालाना 45 मिलीमीटर डूब रहा है।

इसलिए धंस रही है चीन की जमीन

लाइव साइंस के अनुसार, शोधकर्ताओं ने अध्ययन में लिखा है, ऐसा प्रतीत होता है कि यह गिरावट भूजल निकासी और इमारतों के वजन जैसे कई कारकों से जुड़ी हुई है। ऊंची-ऊंची इमारतें बन रही हैं, हाईवे का विस्तार हो रहा है और भूजल का उपयोग तेजी से किया जा रहा है।

Home / world / China: डूब रहे हैं चीन के आधे शहर, खतरे में 27 करोड़ लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो