15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू दो हफ्ते से गायब, सवाल उठने हुए शुरू

China's Defense Minister Goes Missing: चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू गायब हो गए हैं। पिछले दो हफ्ते से चीन के रक्षा मंत्री का कोई अता-पता नहीं है।

2 min read
Google source verification
li_shangfu.jpg

Li Shangfu

चीन (China) में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की मुश्किलें पहले से ही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग (Qin Gang) कुछ महीने पहले गायब हो गए थे और अभी भी गायब ही हैं। इसी वजह से उन्हें उनके पद से भी हटा दिया गया था। अब चीन के एक और मंत्री के गायब होने की खबर सामने आई है। इस बार चीन के रक्षा मंत्री गायब हो गए हैं।


ली शांगफू दो हफ्ते से गायब

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू (Li Shangfu) गायब हो गए हैं। पिछले दो हफ्ते से शांगफू को सार्वजानिक तौर पर कहीं भी नहीं देखा गया है। चीन के रक्षा मंत्री का इस तरह से गायब हो जाना हैरानी की बात है।


यह भी पढ़ें- मोरक्को भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 2,800 पार, मृतकों की संख्या में इजाफे की आशंका बरकरार

आखिरी बार 29 अगस्त को दिखे थे शांगफू

चीन के रक्षा मंत्री शांगफू आखिरी बार 29 अगस्त को देखे है थे। वह चीन- अफ्रीका पीस ऐंड सिक्योरिटी फोरम की बैठक में शामिल हुए थे। उसके बाद से उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।

सवाल उठने हुए शुरू

चीन के रक्षा मंत्री शांगफू का इस तरह से गायब हो जाना हैरानी की बात तो है ही, साथ ही इससे कई सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं। लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि चीन के रक्षा मंत्री इस तरह से कैसे गायब हो सकते हैं? इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? क्या इसके पीछे किसी की साजिश है? क्या उन्हें भी उनके पद से हटाया जा सकता है? शांगफू के पिछले दो हफ्ते से गायब होने से कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग उन, व्लादिमीर पुतिन से होगी सीक्रेट मीटिंग