विदेश

Big Train Accident : ट्रक से टकराकर पटरी से उतरी ट्रेन, 100 से अधिक रेलयात्री हुए घायल

Big Train Accident : मीडिया रिपोर्टों के अनुसार करीब 110 यात्री घायल हुए हैं और करीब 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के मरने की खबर नहीं है। ट्रक चालक बच गया है, लेकिन उसके सिर और पैरों में चोटें आई हैं।

नई दिल्लीJul 29, 2024 / 08:24 pm

Anand Mani Tripathi

Big Train Accident : रूस के दक्षिणी वोल्गोग्राड क्षेत्र में सोमवार को एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ट्रेन में 800 से ज्यादा लोग सवार थे। पटरी से उतरने से पहले ट्रेन एक ट्रक से टकराई थी। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार करीब 110 यात्री घायल हुए हैं और करीब 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के मरने की खबर नहीं है। ट्रक चालक बच गया है, लेकिन उसके सिर और पैरों में चोटें आई हैं। रूस टुडे ने बताया कि घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रेन में सवार थे 813 यात्री 

रूस टुडे के मुताबिक 20 डिब्बों वाली यह ट्रेन रूस के तातारस्तान गणराज्य के कज़ान से सोची के पास रिसोर्ट शहर एडलर जा रही थी। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.30 बजे यह हादसा हुआ। वोल्गोग्राड क्षेत्र के गवर्नर एंड्री बोचारोव ने एक बयान में कहा कि नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन में 813 यात्री सवार थे।

Hindi News / world / Big Train Accident : ट्रक से टकराकर पटरी से उतरी ट्रेन, 100 से अधिक रेलयात्री हुए घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.