bell-icon-header
विदेश

Bangladesh unrest: बांग्लादेश में तख्तापलट से 14 बिलियन डॉलर के व्यापार पर पड़ेगा असर

Bangladesh unrest: बांग्लादेश में तख्तापलट से भारत और बांग्लादेश के बीच करोड़ों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

नई दिल्लीAug 06, 2024 / 04:34 pm

M I Zahir

india Bangladesh trade.

Bangladesh unrest: भारत और बांग्लादेश के बीच कई चीजों का आयात और निर्यात होता है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच 14 बिलियन डॉलर (करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार हुआ था। चालू वित्त वर्ष में इसके और बढ़ने की संभावना थी।

आयात-निर्यात होता

बांग्लादेश में आए संकट के कारण भारत को तगड़ा झटका लग सकता है। भारत और बांग्लादेश के बीच कई चीजों का आयात और निर्यात होता है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच 14 बिलियन डॉलर (करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार हुआ था। चालू वित्त वर्ष में इसके और बढ़ने की संभावना थी। भारत और बांग्लादेश के बीच अनाज, सब्जी से लेकर कपड़ा, बिजली व मछली आदि चीजों का आयात-निर्यात होता है।

आयात कम, निर्यात ज्यादा

बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया है और शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध पर गहरा असर पड़ेगा। पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ भारत का आयात कम और निर्यात ज्यादा है। भारत और बांग्लादेश के साथ गेहूं, कॉटन, कपड़ा आदि चीजों का व्यापार करता है। साथ ही भारत चावल की कुछ वैराइटी भी बांग्लादेश को एक्सपोर्ट करता है। भारत बांग्लादेश को बिजली का बड़ा हिस्सा भी देता है। इसके लिए भारत की तरफ से बाकायदा प्लांट लगाए गए हैं। एनटीपीसी ने बांग्लादेश में 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगा रखा है। दोनों देशों के बीच ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी चीजों का भी व्यापार होता है। बांग्लादेश में बनी ढाकाई साड़ी की भारत में काफी डिमांड रहती है।
Bangladesh unrest: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में ये बड़ी हस्ती मुख्य सलाहकार बनने पर सहमत

NRI Advisory: इंग्लैंड में रह रहे भारतीयों के लिए मोदी सरकार ने जारी की ये चेतावनी

Hindi News / world / Bangladesh unrest: बांग्लादेश में तख्तापलट से 14 बिलियन डॉलर के व्यापार पर पड़ेगा असर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.