bell-icon-header
विदेश

बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हाहाकार बरकरार, अब तक 71 लोगों की मौत

Bangladesh Heavy Rains & Floods: बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से हाहाकार बरकरार है। इस वजह से देश में मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

नई दिल्लीSep 04, 2024 / 01:15 pm

Tanay Mishra

Floods in Bangladesh

बांग्लादेश (Bangladesh) में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से देश के 12 जिलों में लोगों के हाल बेहाल चल रहे हैं। पहले मूसलाधार बारिश और फिर उसके बाद आई बाढ़ के चलते बांग्लादेश में हाहाकार मचा हुआ है। बांग्लादेश में बाढ़ (Bangladesh Floods) की वजह से प्रभावित लोगों का बुरा हाल है और इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश में आई बाढ़ से सिर्फ लोग ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बांग्लादेश की पहले से ही जूझ रही अर्थव्यवस्था के लिए यह बाढ़ एक बड़ा झटका है।

अब तक 71 लोगों की मौत

बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पानी की वजह से होने वाली बीमारी का खतरा बड़ा

बांग्लादेश में आई इस बाढ़ की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। इस कारण से देश में पानी से होने वाली बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है।

लगभग 60 लाख लोगों का जीवन हुआ प्रभावित

बांग्लादेश के करीब 60 लाख लोगों के जीवन पर इस बाढ़ से प्रभाव पड़ा है। प्रभावित जिलों में बाढ़ की वजह से नदियों का स्तर भी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में सड़कों पर पानी भर रहा है और यह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। पानी की वजह से कई लोगों के घरों का सामान भी खराब हो गया है।

लगभग 8 लाख लोग बेघर

बांग्लादेश में बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर खोए दिए हैं। इस आपदा के कारण बांग्लादेश में अब तक करीब 8 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। जान बचाने के लिए इनमें से कई लोगों ने शेल्टर्स में शरण ली है। बड़ी संख्या में लोगों की फसलों, दुकानों और दूसरे कई व्यवसायों को भी नुकसान हुआ है।

राहत कार्य अभी भी जारी

बांग्लादेश में आई इस आपदा के देश की बीच आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स, बॉर्डर गार्ड्स, फायर सर्विस, पुलिस और कई एनजीओ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए खाने और पानी समेत दूसरी ज़रूरत की चीज़ों का इंतज़ाम किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ज़रूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं नेपाल दौरा, ओली ने दिया निमंत्रण

संबंधित विषय:

Hindi News / world / बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हाहाकार बरकरार, अब तक 71 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.