विदेश

Earthquake: वानूआतू में भूकंप के बैक-टू-बैक 6 झटकों से कांप उठी धरती, लोगों में मची खलबली

Vanuatu Earthquakes: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में वृद्धि किसी से नहीं छिपी है और कई जगहों पर आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं और कई बार तो एक दिन में एक से ज़्यादा। आज वानूआतू में भूकंप के बैक-टू-बैक 6 झटके आए हैं।

नई दिल्लीSep 12, 2024 / 11:11 am

Tanay Mishra

Earthquakes in USA

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही वृद्धि हो रही है और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा और कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप के झटके आते हैं। ऐसे देशों में वानूआतू (Vanuatu) भी शामिल है। आज, गुरुवार,12 सितंबर को वानूआतू में बैक-टू-बैक 6 भूकंप आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी वानूआतू में आज आए भूकंपों की पुष्टि की।

कितनी रही सभी भूकंपों की तीव्रता?

वानूआतू में आज आए सभी भूकंप लुगानविल (Luganville) के पास आए। पहला भूकंप इससे 88 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आधी रात 12 बजकर 16 मिनट पर आया। दूसरा भूकंप इससे 98 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आधी रात 12 बजकर 52 मिनट पर आया। तीसरा भूकंप इससे 117 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आधी रात बाद 1 बजकर 22 मिनट पर आया। चौथा भूकंप इससे 113 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप तड़के सुबह 2 बजकर 06 मिनट पर आया। पांचवा भूकंप इससे 151 किलोमीटर ईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप तड़के सुबह 2 बजकर 14 मिनट पर आया। छठा भूकंप इससे 125 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप तड़के सुबह 2 बजकर 52 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंपों की गहराई?

वानूआतू में आज आए पहले भूकंप की गहराई 13.1 किलोमीटर, दूसरे भूकंप की गहराई 13.3 किलोमीटर, तीसरे भूकंप की गहराई 10.2 किलोमीटर, चौथे भूकंप की गहराई 10.3 किलोमीटर, पांचवें भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और छठे भूकंप की गहराई 9.8 किलोमीटर रही।

लोगों में मची खलबली

वानूआतू में आए 6 भूकंपों से लोगों में खलबली मच गई। प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी इन भूकंपों का असर महसूस हुआ। कई लोगों की तो नींद ही भूकंपों की वजह से खुली। इन भूकंपों के चलते कई लोग डरकर अपने-अपने घरों से बाहर भाग उठे। हालांकि इन भूकंपों की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें

सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 सैनिकों की मौत

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Earthquake: वानूआतू में भूकंप के बैक-टू-बैक 6 झटकों से कांप उठी धरती, लोगों में मची खलबली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.