विदेश

पाकिस्तान में फिर हुआ धमाका, 3 लोगों की मौत और 2 घायल

Another Blast In Pakistan: पाकिस्तान में एक और धमाके का मामला सामने आया है। इस धमाके में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

नई दिल्लीOct 17, 2024 / 05:53 pm

Tanay Mishra

Blast in Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाके कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। पाकिस्तान में अक्सर ही अलग-अलग जगहों पर बम धमाके होते रहते हैं। इसकी वजह है देश में आतंकवाद इतना फैल चुका है कि अब वो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने लंबे समय तक आतंकवाद को पनाह दी और अब खुद ही आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। इस वजह से अक्सर ही धमाके होते हैं। इतना ही नहीं, सामान्य अपराधी भी पाकिस्तान में धमाके करने से पीछे नहीं हटते। पाकिस्तान में अब एक और धमाके का मामला सामने आया है। बुधवार की रात को देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक राजमार्ग पर टोल प्लाज़ा के पास धमाका हुआ।

वैन के सिलेंडर में हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार एक वैन में कुछ लोग सवार थे और वो टोल प्लाज़ा से गुज़र रहे थे। तभी अचानक से वैन के सिलेंडर में धमाका हो गया।

3 लोगों की मौत और 2 घायल

इस धमाके में वैन में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग इस धमाके में घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें

इज़रायली सेना का लेबनान में कहर जारी, अब तक 2,367 लोगों की मौत और 11,088 घायल

संबंधित विषय:

Hindi News / world / पाकिस्तान में फिर हुआ धमाका, 3 लोगों की मौत और 2 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.