scriptआमना बलोच बनी पाकिस्तान की दूसरी महिला विदेश सचिव, जानिए कौन थी पहली? | Patrika News
विदेश

आमना बलोच बनी पाकिस्तान की दूसरी महिला विदेश सचिव, जानिए कौन थी पहली?

Foreign Secretary : पाकिस्तान विदेश सेवा की ग्रेड-22 अधिकारी आमना बलूच को पिछले सप्ताह विदेश सचिव नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं।

नई दिल्लीSep 11, 2024 / 09:14 pm

Anand Mani Tripathi

पाकिस्तान को बुधवार को दूसरी महिला विदेश सचिव बन गई। वह 33वीं विदेश सचिव बनकर वह साइरस सज्जाद काजी का स्थान लेंगी। सज्जाद ने सेवानिवृत्ति के बाद पद छोड़ दिया था। पाकिस्तान विदेश सेवा की ग्रेड-22 अधिकारी बलूच को पिछले सप्ताह विदेश सचिव नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले तहमीना जंजुआ 2017 से 2019 तक इस पद पर थीं। आमना बलोच इतिहास में स्नातकोत्तर हैं। वह 1991 में विदेश सेवा में शामिल हुईं। इसके बाद वह इस्लामाबाद तथा विदेशों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
आमना बलोच 2014 से 2017 तक चीन के चेंगदू में देश की महावाणिज्यदूत रह चुकी हैं और डेनमार्क तथा श्रीलंका में भी महावाणिज्यदूत रह चुकी हैं। उन्होंने 2019 से 2023 तक मलेशिया में उच्चायुक्त के रूप में भी काम किया है और विदेश सचिव का पद संभालने से पहले 2023 तक यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में राजदूत थीं। आमना बलूच ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और विदेश मंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। उनकी शादी जुल्फिकार अली खान से हुई है और उनकी दो बेटियां हैं।
गौरतलब है कि 34 साल के राजनयिक करियर के बाद मंगलवार को पद से इस्तीफा देने वाले साइरस सज्जाद काजी ने प्रमुख पदों के अलावा नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में भी काम किया है।

Hindi News/ world / आमना बलोच बनी पाकिस्तान की दूसरी महिला विदेश सचिव, जानिए कौन थी पहली?

ट्रेंडिंग वीडियो