विदेश

अमेरिका ने रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध, डांवाडोल हो सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अब अमेरिका ने रूस पर और 500 तरीके के प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिससे अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में रूस का सबसे बड़ा योगदान है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ये फैसला रूस-यूक्रेन युद्ध की बरसी के दिन यानी आज लिया है।

Feb 24, 2024 / 10:53 am

Jyoti Sharma

America imposed more than 500 sanctions on Russia

आज रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को दो साल पूरे हो रहे हैं। 2 साल होने के बाद भी इस युद्ध का अंत कहीं नज़र नहीं आ रहा है। इस बरसी के दिन ही अब अमेरिका (United State America) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे रूस और ज्यादा बिफ़र सकता है। दरअसल आज ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस पर 500 से ज्यादा तरीके के नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। जानकारों का कहना है कि अमेरिका ने कदम रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की मौत का बदला लेने के लिए उठाया है। बता दें कि बीते दिन ही जो बाइडेन एलेक्सी नवलनी के परिजनों से मिले थे और उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया था।
https://twitter.com/POTUS/status/1760752933866512580?ref_src=twsrc%5Etfw
रूस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि हमारे इस फैसले के लक्ष्य ये सुनिश्चित करना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) विदेश में अपनी आक्रामकता और घर पर दमन के लिए और भी अधिक कीमत चुकाएं। वो ये महससू करें कि वो जो यूक्रेन (Ukraine) के साथ कर रहे हैं वो उनके लिए कितना महंगा पड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें- Israel-Palestine war: युद्ध पीड़ितों तक भोजन भी नहीं पहुंचने दे रहा इजरायल, लोग जानवरों का चारा खाने को मजबूर

ये हैं प्रतिबंध

बता दें कि अमेरिका (America) ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उनमें रूस की मीर भुगतान प्रणाली, वित्तीय संस्थानों और उसके सैन्य औद्योगिक आधार, प्रतिबंधों की चोरी, भविष्य के ऊर्जा उत्पादन और अन्य क्षेत्रों शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इसके बाद रूस के प्रमुख टैंकर समूह, सोवकॉम्फ्लोट पर भी प्रतिबंध लगा दिया और उस पर रूसी तेल पर G-7 की मूल्य सीमा का उल्लंघन करने में शामिल होने का आरोप भी लगाया। इसके अलावा 14 कच्चे तेल टैंकरों पर भी बैन लगा दिया है, जो रूस के लिए काफी अहम माने जाते हैं। क्योंकि इन्हीं टैंकरों से रूस दूसरे देशों के निर्यात करता है।
अमेरिका के प्रतिबंधों पर रूस का जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस फैसले पर रूस का भी जवाब आ गया है। अमेरिका में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव (Anatoly Antonov) ने कहा है कि क्या वाशिंगटन को ये एहसास नहीं है कि प्रतिबंध हमें नीचे नहीं गिराएंगे? दूसरी तरफ ट्रेजरी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है अमेरिका ने रूस के टैंकर समूह पर प्रतिबंध लगाया है जो कि सरासर अन्याय है। टैंकर समूह सोवकॉम्फ्लोट को मूल्य सीमा उल्लंघन में फंसाया गया है, जबकि ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें

Russia-Ukraine War: जो युद्ध के दौरान झेला, UNSC में वो भयानक मंजर सुनाएंगे पीड़ित बच्चे

Hindi News / world / अमेरिका ने रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध, डांवाडोल हो सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.