bell-icon-header
विदेश

सूडान की आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई में 2 दिन में 700 लोगों की मौत

Sudan Violence: सूडान में चल रही हिंसा को 7 महीने पूरे होने वाले हैं लेकिन अभी भी स्थिति सुधरी नहीं है। सूडान की आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच 4 और 5 नवंबर को फिर भीषण लड़ाई हुई, जिसकी कीमत करीब 700 लोगों ने अपनी जान देकर चुकाई।

Nov 10, 2023 / 10:59 am

Tanay Mishra

Clash between Sudan army and RSF

सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही हिंसा को 7 महीने पूरे होने वाले हैं। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ सूडान में आर्मी का दर्जा चाहती थी और आर्मी इसके खिलाफ थी। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच जंग छिड़ गई। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित सूडान में इस जंग के चलते कई हज़ार लोगों की मौत हो चुकी हैं और उससे भी ज़्यादा घायल हो गए हैं। साथ ही लाखों लोग विस्थापित भी हुए हैं। रुक-रूककर दोनों पक्षों के बीच जंग चल रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही है। 4 और 5 नवंबर को एक बार फिर दोनों पक्षों में भीषण जंग छिड़ गई।


2 दिन में 700 लोगों की मौत

4 और 5 नवंबर को सूडान की आर्मी और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच हुई हिंसा में करीब 700 लोगों की मौत हो गई। यह जंग वेस्ट दार्फूर (West Darfur) में हुई और इसी जगह 700 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

https://twitter.com/Reuters/status/1722781750667948181?ref_src=twsrc%5Etfw


100 लोग घायल और 300 लापता

सूडान की आर्मी और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच 4 और 5 नवंबर को वेस्ट दार्फूर में हुई हिंसा के चलते करीब 100 लोग घायल भी हो गए। साथ ही करीब 300 लोग लापता हो गए।

यह भी पढ़ें

इज़रायल ने किया गाज़ा के अल-शिफा अस्पताल पर हमला, 6 की मौत

Hindi News / world / सूडान की आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई में 2 दिन में 700 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.