scriptहैवी पीरियड्स से हैं परेशान, अपनाएं घरेलू उपचार, किचन में ही मिल जाएगा समाधान | home remedies to stop heavy bleeding during periods | Patrika News
महिला स्वास्थ्य

हैवी पीरियड्स से हैं परेशान, अपनाएं घरेलू उपचार, किचन में ही मिल जाएगा समाधान

heavy bleeding in periods: पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग की वजह कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है, इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अक्सर महिलाएं इसे सामान्य रूप से लेती हैं, यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो पहले चिकित्सक को दिखाइएं और घर पर भी प्राकृतिक उपचार को अपनाइए।

Nov 03, 2023 / 12:13 pm

Jaya Sharma

यह स्थिति तब होती है जब साइकल सात दिनों से अधिक अवधि तक चलता है

किचन में ही मिल जाएगा हैवी पीरियड्स को दूर करने का उपचार

हैवी पीरियड्स की समस्या को मेनोरेजिया कहते हैं, यह स्थिति तब होती है जब साइकल सात दिनों से अधिक अवधि तक चलता है, कई बार हैवी पीरियड्स में खून के थक्के भी गिरने लगते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक ये स्थिति एनीमिया की ओर से भी संकेत करती हैं। साथ ही कुछ गंभीर बीमारी का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपचार करके कुछ हद तक हैवी पीरियड्स से राहत मिल सकती हैै। साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स की समस्या भी कुछ हद तक दूर हो सकती हैैै।
दालचीनी और अदरक
रसोई में दालचीनी और अदरक हमेशा उपलब्ध रहती हैं, ये दोनों ही हैवी ब्लीडिंग को रोकने में काफी सहायक होती है। अदरक का इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में अदरक उबाल लें और उसमें शहद भी मिलाया जा सकता है। इस ड्रिंक को पीने से आपको पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी। वहीं दिन में एक दो बार एक गिलास पानी में दालचीनी उबाल कर पीएंगे तो आराम मिल सकता है।
अशोक की छाल, अश्वगंधा और ग्रीन टी
अशोक की छाल भी बहुत फायदेमंद साबित होती है, एक बर्तन में दो कप पानी गर्म करें। इसमें लगभग 50 ग्राम अशोक की छाल को डालकर उबालें। इसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न रह जाए। फिर थोड़ा ठंडा होने पर इसका सेवन करें। दिन में एक बार इसका सेवन करने से आपको काफी राहत मिल सकती है। इसके अलावा आयुर्वेदिक औषधि अश्वगंधा का इस्तेमाल भी फायदेमंद रहता है। ग्रीन टी भी इस दिशा में महत्वपूर्ण है।
धनिया और सौंफ
आपको जानकारी हैरानी होगी हैवी पीरियड्स को समस्या को दूर करने में धनिया भी बहुत उपयोगी साबित होता है, खासकर धनिया के बीज को पानी में उबालकर पीने से राहत मिलती हैं, वहीं सौंफ का पानी भी फायदेमंद साबित होता है। दिन में एक से दो बार इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Women Health / हैवी पीरियड्स से हैं परेशान, अपनाएं घरेलू उपचार, किचन में ही मिल जाएगा समाधान

ट्रेंडिंग वीडियो