महिला स्वास्थ्य

Women Health Tips: महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है अलसी, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Women Health Tips: अलसी के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अलसी के बीज कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। अलसी का बीज महिलाओं की सेहत और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

Jul 29, 2022 / 02:10 pm

Roshni Jaiswal

Health benefits of flax seeds for women

Women Health Tips: अलसी के बीज का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अलसी के बीज में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन अलसी का बीज महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये महिलाओं को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही अलसी के बीज महिलाओं की सेहत और स्किन दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में अलसी के बीज को जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं महिलाओं को अलसी के बीज से मिलने वाले फायदे के बारे में
महिलाओं के लिए अलसी के फायदे

1. पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि आजकल लड़कियां और महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझती रहती हैं, ऐसे में अलसी के बीज अनियमित पीरियड्स राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: स्ट्रॉबेरी इम्यूनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद, जानें अन्य फायदे
2. हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में फायदेमंद
आजकल महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि अलसी के बीज एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।
3. पाचन के लिए फायदेमंद
आजकल ज्यादातर महिलाएं गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में पाचन को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि अलसी के बीज फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अशोक के पेड़ की छाल बवासीर और स्किन की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, महिलाओं की सेहत के लिए होता है फायदेमंद
4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी के बीज में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है। अलसी के बीज स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, नए सेल्स का निर्माण करते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Hindi News / Health / Women Health / Women Health Tips: महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है अलसी, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.