
Krishna
नई दिल्ली। श्रीकृष्ण की परम भक्त मीरा को भला कौन नहीं जानता। इसलिए जहां भी श्रीकृष्ण भगवान का जिक्र आएगा तो जाहिर सी बात है कि वहां उनकी भक्त मीरा बाई का नाम भी जरूर लिया जाएगा। मीरा ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में समर्पित कर दिया था।
यहीं वजह भी है कि श्रीकृष्ण के भक्तों पर चर्चा होती है तो उसमें मीरा बाई का नाम सबसे ऊपर होता है। आज के दौर में जब लोगों के पास भागदौड़ भरी जिंदगी में सही से सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है वहीं अलीगढ़ निवासी यमुना ने श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ सात फेरे लेकर अपना जीवन ईश्वर को समर्पित कर दिया है।
यमुना ने अग्नि को साक्षी मानकर भगवान कृष्ण की प्रतिमा के साथ सात फेरे लिए। इसके साथ ही यमुना ने परिणय संस्कार विधि-विधान के साथ संपन्न कराए। यमुना दरअसल बचपन से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में मगन रहा करती थीं। ऐसे में वक़्त के साथ ईश्वर के प्रति उसकी आस्था और मजबूत होती चली गई।
यमुना ने स्वयं श्रीकृष्ण को जीवन समर्पित करने का निर्णय लिया। यमुना के परिवार वालों ने भी उनके इस निर्णय का समर्थन किया। 19 नवंबर को श्रीकृष्ण की प्रतिमा से हिंदू रीतिरिवाज के साथ विवाह किया। इसके लिए कार्ड भी छपवाए गए।
इसके साथ ही पंडित से विवाह के लिए शुभ मुर्हूत के बारें में पूछा गया। वहीं श्रीकृष्ण के लिए किराए पर मकान लिया गया है। इस जगह पर लग्न-सगाई, हल्दी, भात सहित अन्य संस्कार संपन्न किए गए। इसके बाद आसपास के लोग बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर यमुना के घर पहुंचे।
यमुना ग्रेडर नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वे घर में सबसे छोटी है। यमुना ने कहा कि मुझे अब जीवन में ओर कुछ नहीं चाहिए। मैंने अपना जीवन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कर दिया है। अब जीवनभर अब मैं इन्हीं की सेवा में लगी रहूंगी।
Updated on:
23 Nov 2019 11:12 am
Published on:
23 Nov 2019 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
