अजब गजब

यहां के मर्दों को देखते ही आकर्षित हो जाती हैं लड़कियां, जानिए क्या है ऐसा

अक्सर इस दुनिया में हर कोई फिट रहना चाहता है। और जब बात लम्बाई की तो हर महिला को लंबे मर्द ही अच्छे लगते हैं। कई स्टडी में भी इसके सबूत मिल चुके हैं। लेकिन क्‍या आप भी जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां के पुरुष सबसे लंबे कद वाले होते हैं। और लम्बे कद के साथ वो इतने हैंडसम और स्मार्ट होते हैं कि लड़कियां देखते ही फ़िदा हो जाएं। आइए जानते हैं।

Jun 13, 2023 / 02:49 pm

VIKAS JAIN

Women Get Attracted by Men

अक्सर इस दुनिया में हर कोई फिट रहना चाहता है। और जब बात लम्बाई की तो हर महिला को लंबे मर्द ही अच्छे लगते हैं। कई स्टडी में भी इसके सबूत मिल चुके हैं। लेकिन क्‍या आप भी जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां के पुरुष सबसे लंबे कद वाले होते हैं। और लम्बे कद के साथ वो इतने हैंडसम और स्मार्ट होते हैं कि लड़कियां देखते ही फ़िदा हो जाएं। आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें
-

सैलून में बाल कटवाने गया शख्स, बिल देखकर उड़ गए होश, लोन लेकर चुकाना पड़ा पैसा



इस दुनिया में सबसे लम्बे आदमी के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। उसका नाम “सुल्तान कोसेन” (Sultan Kösen) है, जिनकी लंबाई 8 फीट 3 इंच है। उसका जन्म तुर्की (Turkey) के एक किसान परिवार में हुआ था। वो केवल अपनी लंबाई की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हैं। यह तो सिर्फ एक उदाहरण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां के मर्द सबसे लंबे होते हैं? और अगर बात करें भारतीय (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की तो उनका नंबर लंबाई के मामले में कहां आता है? इसके बारे में भी जानते हैं।

इस देश के आदमी होते हैं सबसे लंबे

अगर बात करे लंबाई कि तो यूरोपीय देशों में पुरुषों की लंबाई सबसे अधिक होती है। नीदरलैंड, जो दुनियाभर में ट्यूल‍िप गार्डन (Tulip Garden) और पवन चक्‍क‍ियों (Pawan Chakki) के लिए फेमस है, पर यहां हर घर में लंबे पुरुष रहते हैं। पूरी दुनिया में 195 देशों में वैज्ञानिको द्वारा किये गए शोध में पता चला हैं कि यहां जन्मे आदमियों का 1996 के बाद औसत कद 182.54 सेंटीमीटर है। अगर अनुमान लगाया जाए तो यहां हर व्यक्ति लगभग 6 फीट से बड़ा है। और एक हैरान करने वाली बात यह भी है कि 1914 में अगर औसत कद देखा जाए, तो वो 169.4 सेंटीमीटर हुआ करता था। यानी 100 साल का अनुमान लगाए तो यहां हर व्यक्ति का कद 13 सेंटीमीटर बढ़ गया।

यह भी पढ़ें
-

दुनिया का एक ऐसा गांव, जहां आज तक नहीं हुई बारिश

दुनिया में भारतीयों की लंबाई

दुनिया में ज्यादातर मुल्कों में भारतीयों की लंबाई में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के लोगों की औसत लंबाई 1914 में 171.08 सेंटीमीटर थी जो अब बढ़ कर 177.13 सेमी हो गई। इसी तरह से ब्रिटेन (Britain) में औसत कद 166.8 सेंटीमीटर हुआ करता था, लेकिन अब 177.49 सेमी यानी लगभग 5 फीट 10 इंच हो गया है। अगर हम बात करें भारत के पडोसी देशों की, तो पाकिस्तान भी कद के मामले में लगभग बराबर ही है जो 100 साल पहले था। उस समय उनका कद 165.68 था और अब 166.96 सेंटीमीटर है। लेकिन भारतीयों की लंबाई में काफी इजाफा हुआ है। जो 100 साल पहले 161.96 सेंटीमीटर था, अब बढ़कर 164.95 हो गया है। यानी कि करीबन 5 फीट 4 इंच का इजाफा।

यह भी पढ़ें
-

अगर आप भी देते हैं किन्नरों को दान में ये 5 चीजें, तो बरबाद हो जाएगी ज़िंदगी

दुनिया के सबसे कम हाईट वाले मर्द

अगर दूसरी और बात करें तो सबसे छोटे कद वाले देशों में पूर्वी तिमोर सबसे शीर्ष पर आता हैं। यहां पर पुरुषों की लगभग लंबाई सिर्फ 159.79 सेमी यानी 5 फीट 2 इंच है। इसके बाद यमन जहां 159.89 सेमी, लाओस में 160.52 सेमी, मेडागास्कर में 161.55 सेमी और मलावी में 162.23 सेमी। अगर बात करें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Record) की तो दुनिया का सबसे लंबा आदमी रॉबर्ट वाडलो, (Robert Wadlow) जिसकी लंबाई 272 सेमी यानी कि 8 फीट 11 इंच थी। और दुनिया का सबसे छोटा आदमी जिनका नाम अफशीन ग़दरज़ादेह (Afshin Ghaderzadeh) है, जिसकी लंबाई 65.24 सेमी यानी 2 फीट 2 इंच है। अफशीन आज भी जीवित है।

Hindi News / Ajab Gajab / यहां के मर्दों को देखते ही आकर्षित हो जाती हैं लड़कियां, जानिए क्या है ऐसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.