अजब गजब

सावधान! कहीं आपके घर में तो नहीं ये कीड़े, इनसे हो सकता है आपकी जान को बड़ा खतरा

इन कीड़े-मकोड़ों से रहे बचकर
बेहद खतरनाक हैं ये कीड़े
कर सकते हैं आपका ये हाल

Apr 04, 2019 / 01:10 pm

Vineet Singh

सावधान! कहीं आपके घर में तो नहीं ये कीड़े, इनसे हो सकता है आपकी जान को बड़ा खतरा

नई दिल्ली: भगवान GOD ने धरती पर मनुष्य के साथ-साथ कई ऐसे जीव-जंतुओं को भी बनाया जो हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। अमूमन जब बात खतरनाक जानवरों की होती है तो सबसे पहले मन में ख्याल आता है शेर, चीता, मगरमच्छ जैसे जानवरों का, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धरती पर कई ऐसे कीट भी हैं जो महज खतरनाक ही नहीं बल्कि हमारी जिंदगी भी हमसे छीन सकते हैं।

चूजे के ऊपर चढ़ा दी थी साइकिल, फिर इस मासूम बच्चे ने किया ऐसा काम, दुनिया कर रही सलाम

ब्राउन रेकुलस स्पाइडर है बेहद खतरनाक

ये एक तरही की मकड़ी ही होती है। आमूमन हमने देखा है कि मकड़ियां जाले लगती हैं, लेकिन वो जहरीली नहीं होती। ठीक इसके विपरीत ब्राउन रेकुलस brown recluse spider काफी जहरीली होती है। अगर ये किसी को काट ले तो उस व्यक्ति को कम से कम 30 दिन से ज्यादा समय ठीक होने में लग जाता है। इस मकड़ी के मुंह में निकरोटिक नाम का हानिकारक तत्व होता है।

harmful insect

बोट फ्लाई घुस जाता है शरीर में

ये कीड़े की सबसे खतरनाक प्रजाती होती है। दरअसल, बोट फ्लाई bot fly व्यक्ति के शरीर में छोटे-छोटे छेद बनाकर शरीर में चला जाता है। जहां ये शरीर के अंदर मांस खाता है और ये लगभग 2 महीने तक अंदर ही रहता है।

Exam की वजह से मां ने नहीं खेलने दिया Pubg, गुस्से में आकर छात्र ने उठाया ये खौफनाक कदम

harmful insect
ब्लैक विडो स्पाइडर से बचना जरूरी

ब्लैक विडो स्पाइडर black widow spider सबसे खतरनाक कीड़ा है क्योंकि इसकी वजह से मनुष्य की मौत हो सकती है। ये जब काटता है तो बेहद खतरनाक दर्द होता है जिसके चलते मौत भी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने की जरूरत है।

harmful insect

बुलेट ऐंट के काटने पर होता है बेहद दर्द

अब तक आपने चींटियों कि कई प्रजातियां देखी और सुनी होगी जो काटती तो है, लेकिन दर्द या तो नहीं होता या फिर काफी कम होता है। वहीं बुलेट ऐंट ऐसी चींटी है जिसके कटाने पर गोली लगने जैसा दर्द होता है और ये दर्द आसानी से सहन नहीं हो पाता।

Hindi News / Ajab Gajab / सावधान! कहीं आपके घर में तो नहीं ये कीड़े, इनसे हो सकता है आपकी जान को बड़ा खतरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.