26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में भिंडी दिखे तो समझो लड़की होगी, लड़के के लिए दिखती है ये चीज़..

मंदिर के बारे में बताया जाता है कि जमीन पर सोने वाली महिलाओं को खुद मां शारदा उनके बेटे या बेटी की खुशखबरी देती हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jun 01, 2018

simsa

सपने में भिंडी दिखे तो समझो लड़की होगी, लड़के के लिए दिखती है ये चीज़.. मंदिर में ऐसे मां बन जाती हैं महिलाएं

नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में एक से बढ़कर एक अजीबो-गरीब जगहे हैं। जिनका रहस्य आज भी कोई सुलझा नहीं पाया है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल यह एक मंदिर है, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है। यह चमत्कारी मंदिर मंडी ज़िले के सिमस गांव में है। सिमसा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर, अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। मंदिर की सबसे खास बात ये है कि मंदिर में ज़मीन पर सोने के बाद महिला को उसके होने वाले बच्चे के बारे में पता चल जाता है कि वह बेटे को जन्म देगी या बेटी को।

लेकिन यहां सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि महिला को उसके बच्चे की जानकारी गर्भवती होने से पहले ही उन्हें बच्चों के बारे में पता चल जाता है। मंदिर के बारे में बताया जाता है कि जमीन पर सोने वाली महिलाओं को खुद मां शारदा उनके बेटे या बेटी की खुशखबरी देती हैं। मान्यताओं के अनुसार महिलाओं के सपने में आकर मां उन्हें उनके होने वाले बच्चे के जेंडर के बारे में बताती हैं। सिमसा मंदिर में नवरात्रि के दौरान काफी चहल-पहल रहती है। इस दौरान यहां श्रद्धालु बड़े धूम-धाम से सलिन्दरा उत्सव मनाते हैं। सलिन्दरा का अर्थ है- 'सपने आना'। ऐसी मान्यता है कि इसी दौरान यहां जमीन पर सोने वाली नि:संतान महिलाओं को मां शारदा सपने में आकर दर्शन देकर जाती हैं। रात के अलावा यहां कई महिलाएं दिन में सोती हुई देखी जा सकती हैं।

कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धा से मां की शरण में आने वाली सभी महिलाओं को देवी मां किसी न किसी रूप में दर्शन अवश्य देती हैं। जमीन पर सोते वक्त महिलाओं को सपने में कोई फल या धातु भी दिख सकता है। सपने में फल दिखने का मतलब बच्चे से ही है। अमरूद लड़का होने का प्रतीक माना जाता है तो भिंडी से बेटी की ओर इशारा किया जाता है। लेकिन सपने में धातु दिखना बुरे संकेत होते हैं।